फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona Monitoring Committee has been activated in the villages of the district

ग्रामीणों को फिर कोरोना से बचाएगी निगरानी समिति

Fri, 16 Apr 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Corona Monitoring Committee has been activated in the villages of the district
बिजनौर। जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ने से ग्राम पंचायत निगरानी समितियों को एक्टिव अर्थात सक्रिय कर दिया गया है। निगरानी समिति ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करेंगी। साथ ही प्रशासन को गांव की स्थिति की रोजाना जानकारी देंगी।
विज्ञापन

जिले में 1123 ग्राम पंचायत है। पंचायतों में कोरोना से बचाव के लिए निगरानी समिति गांववार बनाई गई थी। इन समितियों के संबंधित ब्लाक के बीडीओ नोडल अधिकारी हैं। गांवों में पंचायत चुनाव और कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए ग्राम निगरानी समिति को सक्रिय कर दिया गया है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि समिति में ग्राम पंचायत सचिव, आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम पंचायत सदस्य व चौकीदार सदस्य हैं। समिति ग्रामीणों को मास्क लगाकर बाहर निकलने, दो गज की दूरी बनाकर रखने, सैनिटेशन के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही कोरोना संबंधित कोई भी लक्षण दिखने पर उस ग्रामीण को जांच को भिजवाएगी। यह समिति रोजाना डीपीआरओ दफ्तर को रिपोर्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed