फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona infected three police personnel home isolated

तीन पुलिस कर्मी कोरोना पॉजिटिव, होम आइसोलेट किया

Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Corona infected three police personnel home isolated
कोरोना संक्रमित तीन पुलिस कर्मी होम आइसोलेट
विज्ञापन

धामपुर। धामपुर कोतवाली में तैनात तीन पुलिस कर्मी जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से कोतवाली में तैनात अन्य पुलिस कर्मियों की कोरोना की जांच की गई। जिनमें से कई पुलिसकर्मी पहले से ही बीमार हैं। जिनकी जांच रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है।

पुलिस कोतवाली में एक साथ तीन पुलिस कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव आने पर हड़कंप मच गया है। इन तीनों को कई दिन से बुखार आ रहा था और खांसी की भी शिकायत थी। डाक्टरों के परामर्श पर तीनों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कोतवाली के दफ्तर में कार्यरत और भी कई कर्मचारी बुखार से ग्रसित हैं। पांच अन्य पुलिस कर्मियों का कोरोना परीक्षण किया। जिनकी अभी रिपोर्ट नहीं आई है। पीएचसी प्रभारी डा. मनीषराज शर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से बार-बार सुझाव दिया जा रहा है कि लोग भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में जाने से बचें। कोतवाल ने शुक्रवार को सरकारी की गाइड लाइन का पालन करने को सख्ती कर दी है। कहा कि अब पुलिस कोतवाली में कोई व्यक्ति बगैर मास्क लगाए प्रवेश नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed