फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona Care Center closed within twenty days

बीस दिन में ही बंद हो गया कोरोना केयर सेंटर

Thu, 03 Jun 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Corona Care Center closed within twenty days
बीस दिन में ही बंद हो गया कोरोना केयर सेंटर
विज्ञापन

धामपुर। रयान फाउंडेशन की ओर से कोरोना संक्रमित लोगों को उपचार दिलाने के लिए खोला गया कोरोना केयर सेंटर बीस दिन के बाद ही बंद हो गया। संचालक बताते हैं कि कोरोना के मरीज न आने के कारण सेंटर बंद हुआ है। जबकि अभिसूचना इकाई (एलआईयू) के अधिकारियों का कहना है कि शासन स्तर पर प्रदेश में विभिन्न एनजीओ की जांच चल रही है। रयान फाउंडेशन भी जांच के दायरे में है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सेंटर के संचालकों के पास अनुमति संबंधी कागजात नहीं थे।
गौरतलब है कि नगर में कोरोना काल में रयान फाउंडेशन के सदस्य कमाल अहमद, नाजिम आदि द्वारा एक कोरोना केयर सेंटर खोला गया था। संचालकों द्वारा बताया गया कि सेंटर संचालन के लिए डीएम रमाकांत पांडे द्वारा परमिशन दी गई है। जबकि आरोप है कि फाउंडेशन के द्वारा स्वास्थ्य विभाग के किसी भी अधिकारी से सेंटर संचालन से पूर्व विजिट नहीं कराई गई। सूत्र बताते हैं कि डीएम ने विगत 12 मई को परमिशन दी। लेकिन संचालकों ने चार दिन पहले नौ मई को ही सेंटर का संचालन शुरू कर दिया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. मनीषराज शर्मा का कहना है कि सेंटर संचालकों से संचालन संबंधी कागजात मांगे गए थे, मगर संचालकों ने डीएम परमिशन होने की जानकारी तो दी, मगर सीएमओ स्तर की परमिशन नहीं दिखाई। एलआईयू प्रभारी आनंद सिह का कहना है कि 28 मई को एनजीओ के निरीक्षण को गए थे। सेंटर संचालक अनुमति का कोई कागज नहीं दिखा सके। वहीं, सेंटर संचालक कमाल अहमद व नाजिम अल्वी का कहना है कि 10 मई को सेंटर शुरू किया गया था। 22 मई से मरीज न आने के चलते सेंटर को 29 मई को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed