फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Copycat caught at Tisotra Examination Center

फ्लाइंग स्काव्यड ने तिसोतरा परीक्षा केंद्र पर पकडा नकलची

Sun, 23 Feb 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Copycat caught at Tisotra Examination Center
तिसोतरा परीक्षा केंद्र पर पकड़ा गया नकलची
विज्ञापन

फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने कई परीक्षा केंद्रों पर किया निरीक्षण, अब तक बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए परीक्षार्थियों की संख्या हुई दो
दोनों पालियों में रहे 2942 परीक्षार्थी अनुपस्थित
बिजनौर। जिले में नजीबाबाद क्षेत्र के नूतन इंटर कॉलेज तिसोतरा परीक्षा केंद्र पर शिक्षा विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड ने हाईस्कूल के एक छात्र को नकल करते पकड़ा है। इसी के साथ अब तक जिले में बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए नकलचियों की संख्या दो हो गई है। दोनों पालियों में 2942 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे हैं।
शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी का पेपर था। जिले में 122 परीक्षा केंद्र पर परीक्षा थी। अंग्रेजी का पेपर होने के कारण प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। फ्लाइंग स्क्वायड पहले से ही सतर्क थी। सेक्टर तथा जोनल मजिस्ट्रेट भी सुबह से ही परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण में लग गए थे। राजकीय इंटर कालेज बिजनौर के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र की अगुवाई वाले फ्लाइंग स्क्वायड ने नजीबाबाद क्षेत्र के नूतन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर छापा मारा। तलाशी के दौरान आदर्श ग्रामीण इंटर कॉलेज चंदक के संस्थागत छात्र को नकल करते पकड़ लिया। आरोपी के पास से नकल की पर्चियां मिली हैं। केंद्र व्यवस्थापक ने मामला अगली कार्रवाई के लिए बोर्ड को अग्रसारित कर दिया है। फ्लाइंग स्क्वायड ने 20 फरवरी को इंटरमीडिएट के भौतिक विज्ञान के पेपर में नूरपुर के परीक्षा केंद्र से एक नकलची पकड़ा था। अब तक दो नकलची पकडे़ गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को प्रथम पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी के पेपर में 2628 परीक्षार्थी तथा इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान के पेपर में 20 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे हैं। द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट गृह विज्ञान के पेपर में 258 तथा व्यापारिक संगठन के पेपर 36 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तहसीलों के एसडीएम व जोनल मजिस्ट्रेट निरीक्षण के लिए परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे हैं। जिला कंट्रोल रूम से भी सभी 122 केंद्रों की लगातार निगरानी होती रही। निरीक्षण के लिए पहुंचने वाले अधिकारियों तथा फ्लाइंग स्क्वायड की जानकारी डीएम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने छह परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण
बिजनौर। शासन ने बोर्ड परीक्षा में निगरानी के लिए हर जिले में एक नोडल अधिकारी तैनात किया है। जिला मुजफ्फरनगर के डायट प्राचार्य भीम सिंह जिले के नोडल अधिकारी हैं। नोडल अधिकारी भी शनिवार की सुबह परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने निकल गए थे। नोडल अधिकारी ने किरतपुर के जीजीआईसी, एमजीएमपी तथा एचआईसी परीक्षा केंद्रों समेत कृषक भारती इंटर कालेज भोजपुर खेड़ी, रजा इंटर कालेज मेमन सादात तथा महर्षि दयानंद इंटर कालेज ढाकी सादौ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया है।
मुकदमा दर्ज कराने को दी तहरीर
बिजनौर। जिले में बोर्ड परीक्षा में पकड़े गए नकलचियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई शुरू हो गई है। 20 फरवरी को शिक्षा विभाग के फ्लाइंग स्क्वायड ने नूरपुर के अशरफ जकरिया परीक्षा केंद्र पर इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान के पेपर में एक छात्र को नकल करते पकड़ा था। मामले में केंद्र व्यवस्थापक ने आरोपी छात्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस में तहरीर दी है। वहीं शनिवार को पकड़ा गया नकलची के खिलाफ सचल दल ने केंद्र के व्यवस्थापक व प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार से तहरीर देकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कक्ष निरीक्षकों की कमी से जूझ रहे परीक्षा केंद्र
बिजनौर। यूपी बोर्ड की परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों का टोटा बना है। परीक्षा में राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों सहित बेसिक शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। आरोप है कि कई शिक्षक ने ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। उधर, आजकल शादियां जोरों पर है, जिसके चलते कक्ष निरीक्षक छुट्टी पर चले जाते हैं। इस प्रकार केंद्र व्यवस्थापकों को कक्ष निरीक्षकों की कमी से जूझना पड़ रहा है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि ड्यूटी पर नहीं आने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed