{"_id":"5ab3faeb4f1c1beb3f8b46f7","slug":"copy-of-the-basic-education-council-exams-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में हो रही नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं में हो रही नकल
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व माध्यमिक विद्यालय वाहिदनगर में सवालों के जवाब पूछते विद्यार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में बेसिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को मजाक बनाकर रख दिया गया है। बृहस्पतिवार को क्षेत्र के कई विद्यालयों में परीक्षा व्यवस्था ढुलमुल मिली। कहीं सवालों के जवाब ब्लैकबोर्ड पर लिखे थे, तो कहीं विद्यार्थी किताब की मदद से प्रश्नपत्र हल कर रहे थे। परीक्षार्थी कंधे से कंधा मिलाकर बैठे और कक्ष निरीक्षक निश्चिंत मिले।
बृहस्पतिवार को बेसिक शिक्षा परिषद की कक्षा आठ एवं कक्षा पांच का विज्ञान का प्रश्नपत्र था। अमर उजाला की टीम परीक्षा संचालन व्यवस्था का जायजा लिया, तो हकीकत सामने आई। बृहस्पतिवार सुबह 9:30 बजे प्राथमिक विद्यालय खिदरीपुरा में मुख्य अध्यापिका रश्मि त्यागी के निर्देशन में परीक्षा शुरू तो हुई, मगर औपचारिक।
दरअसल एक ही कक्ष में कक्षा चार और पांच के परीक्षार्थी बैठे थे और दोनों को परख (हिंदी) प्रश्नपत्र हल करने के लिए दिया गया था, जबकि परीक्षा स्कीम में कक्षा पांच के परीक्षार्थियों को विज्ञान प्रश्नपत्र दिया जाना था। इस बाबत पूछने पर शिक्षिका रश्मि त्यागी ने बताया कि उन्हें एनपीआरसी मनोज कुमार ने रविवार को ही प्रश्नपत्र उपलब्ध करा दिए थे, उन्हें यही मालूम था कि जिस पैकेट को खोला है, उसमें विज्ञान प्रश्नपत्र हैं।
विज्ञापन
वहीं इस मामले में खंड शिक्षाधिकारी इशकलाल ने कहा कि अगर कहीं किसी विद्यालय में स्कीम के अनुरूप परीक्षा नहीं हुई है और नकल संबंधी कोई मामला सामने आता है, तो निश्चित ही कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
एसडीएम नजीबाबाद एसके सिंह ने कहा कि मामला गंभीर है। बीईओ से इस संबंध में जानकारी करने के साथ इसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
फर्नीचर होने के बाद भी जमीन पर बैठे थे परीक्षार्थी
प्राथमिक विद्यालय शेखपुरगढ़ में मुख्य अध्यापिका सविता शर्मा, सहायक अध्यापिका शीतल राजपूत की देखरेख में परीक्षा तो चल रही थी, लेकिन फर्नीचर होने के बावजूद परीक्षार्थी जमीन पर बैठे थे। उधर, अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय लालूवाला में कक्षा आठ की छात्राएं एक ही कक्ष में एक साथ बैठकर परीक्षा दे रही थीं। प्राथमिक विद्यालय लालूवाला में प्रभारी मुख्य अध्यापक महीपाल की देखरेेख में हो रही परीक्षा में सवालों के जवाब ब्लैकबोर्ड पर लिखे थे। शिक्षामित्र ने मीडिया के कैमरे को देखकर दौड़कर ब्लैकबोर्ड से सवालों का जवाब साफ कर दिया।
सहायक अध्यापक के भरोसे चल रहा व्यवस्था
बोर्ड परीक्षा व्यवस्था सबसे बड़ा गड़बड़झाला तो पूर्व माध्यमिक विद्यालय वाहिदनगर पर मिला। यहां परीक्षा शुरू कराकर प्रभारी मुख्य अध्यापक मो.राहत सहायक अध्यापक शाहरोज आलम के भरोसे व्यवस्था छोड़कर चले गए। कक्षा आठ के सभी परीक्षार्थी एक ही कक्ष में बैठे थे। विज्ञान प्रश्नपत्र के अतिलघु उत्तरीय प्रश्न के सात नंबर पर लिखे सवाल जीवाणु द्वारा होने वाले दो रोगों के नाम का जवाब हैजा, टायफाइड ब्लैकबोर्ड पर लिखा था। इस बाबत पूछने पर शिक्षकों के पास जवाब नहीं बना। शाहरोज आलम ने बताया कि कक्ष और स्टाफ सीमित है, जबकि विद्यालय से नगर के अन्य विद्यालय भी संबद्ध हैं, जिससे व्यवस्था जुटाने में चूक हुई।