फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Copies of Education Service Tribunal bill burnt

शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाई

Tue, 09 Mar 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Copies of Education Service Tribunal bill burnt
शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाई
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के आह्वान पर शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में एकत्रित होकर उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 का विरोध किया। शिक्षकों ने विरोध में अधिकरण विधेयक की प्रतियां जलाईं। इस मौके पर शिक्षक महासंघ की ओर से जिलाधिकारी के नाम एक मांग पत्र एसडीएम सदर को सौंपा गया।

सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक महासंघ के संयोजक धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में जिले के शिक्षक कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए । यहां पर शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा अधिकरण विधेयक 2021 लागू किए जाने पर चिंता जताई। महासंघ के संयोजक धर्मवीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा लागू किया गया अध्यादेश शिक्षकों के संवैधानिक अधिकारों पर हमला है। इस मौके पर महासंघ की ओर से जिलाधिकारी के नाम एक मांगपत्र एसडीएम सदर को सौंपा गया। पत्र में प्रदेश सरकार से शिक्षा सेवा अधिकरण और धन विधेयक को अविलंब वापस करने की मांग की गई है। कलक्ट्रेट में प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री प्रशांत सिंह, बी एस चौहान, पूनम चौधरी, देवेंद्र बालियान, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, प्रमोद यादव, असीम कुमार चौहान, सुचिता सिंह, भूपेंद्र सिंह चौहान इंद्रवीर सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, यशवीर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पवन कुमार, गिरीश चौहान, अरविंद चौधरी, राहुल राठी, उदिता सिसौदिया, मेघा रानी, डॉ मुकेश कुमार, नितिन चौहान संजय सिंह, रिजवान अहमद मैं चौधरी, पितांबर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed