फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Copies of agricultural laws and effigy of central government burnt

कृषि कानूनों की प्रतियां और केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Thu, 27 May 2021 12:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Copies of agricultural laws and effigy of central government burnt
कृषि कानूनों की प्रतियां और केंद्र सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

धामपुर/स्योहारा। भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को काला दिवस मनाया। जगह-जगह काले झंडे लगाए। तीनों कृषि कानून की प्रतियां जलाईं और केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
भाकियू ब्लाक अध्यक्ष दुष्यंत राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांव जैतरा के दुष्यंत राणा के आवास के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियों के साथ केंद्र सरकार का पुतला फूंका। केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ब्लाक अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार ने किसानों, गरीबों, मजदूरों का दिवाला निकाल कर रख दिया। युवा वर्ग रोजगार न मिलने से बर्बाद हो गया है। बुधवार को किसान संयुक्त मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों और चौराहों पर काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन कर काले कानून की प्रतिलिपियों को जलाया। इस मौके पर चौधरी कविराज सिंह, अजय पाल सिंह, यशपाल सिंह, दलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, सोनू चौधरी रहे।
विज्ञापन

स्योहारा ब्लाक क्षेत्र में भाकियू ने ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी गजेंद्र सिंह टिकैत के नेतृत्व में विरोध में प्रदर्शन किया और कृषि कानूनों की प्रतियां जलाईं। गजेंद्र सिंह टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की सुध लेने को तैयार नहीं है। गांवों में किसानों ने काले झंडे हाथों में लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने, एमएसपी पर कानून बनाने, डीजल, बिजली, खाद के दाम कम करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गांव जटनंगला, रानानंगला, बेरखेङा, बहादुरपुर, सत्ता नंगली, गुरदाशपुर, कृष्णारामपुर, मिठ्ठेपुर, कासमाबाद, बुढ़नपुर, नरावली, मकसूदपुर, किवाड़ गांवों में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हुआ। इस मौके पर रोहित चौहान, गजराम सिंह, अनुज बालियान, तिरवेन्द्र सिंह, भोले, सत्यवीर, वंश, सफीक अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed