{"_id":"5a7757214f1c1b86268b8491","slug":"coordinated-administration-in-the-preparation-of-kawand-yatra-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटा प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक अधिकारियों की कांवड़ यात्रा के लिए बैठक लेते डीएम, एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में प्रशासन ने महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा की तैयारी शुरू कर दी है। यात्रा के दौरान कहीं कोई हादसा न हो इसके लिए अफसरों को अभी से सचेत कर दिया है। कांवड़ यात्रा सीसीटीवी कैमरे में कैद रहेगी। यात्रा के मार्ग पर जगह-जगह कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
14 फरवरी को महाशिवरात्रि है। रविवार को कांवड़ यात्रा के संबंध में पुलिस लाइन में बुलाई गई बैठक में डीएम अटल कुमार रॉय व एसपी प्रभाकर चौधरी ने कहा कि बिजनौर के अलावा कई जिलों के कांवड़िए शिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ में गंगा जल लाकर बिजनौर से होकर निकलते हैं। कांवड़ यात्रा के मार्ग पर कोई हादसा न हो अभी से उसे देख लिया जाए। कोई हादसा होने पर एंबुलेंस समय पर पहुंचे, अस्पताल में चिकित्सक मौजूद रहें। एंबुलेेंस अपने पाइंटों पर मौजूद मिलनी चाहिए। विद्युत निगम अफसर कांवड़ यात्रा के मार्ग को चेक कर लें। देख लें कि किसी लाइन व पोल की वजह से कोई हादसा नहीं हो। लाइन ढीली है तो उन्हें कस लें। रास्ते में लगने वाले शिविर के आसपास लाइनों की बिजली भी चेक कर लें। अफसरों ने कहा कि कोई भी छोटी घटना होने पर एसडीएम व सीओ तत्काल मौके पर पहुंचें। रोडवेज बसों के चालक सुरक्षित होकर बसों को चलाएं ताकि कोई हादसा न हो। कांवड़ यात्रा के दौरान जितने भी पिकेट व रूट डायवर्जन है उनका पुलिस कड़ाई से पालन करें। लोकनिर्माण विभाग के अफसर कांवड़ यात्रा के मार्ग को चेक कर लें। अभी से देख ले कि मार्ग तो कहीं खराब नहीं है। कावंड़ यात्रा के मार्ग पर जहां जरूरत है मंडावली से नजीबाबाद व अन्य रास्ते पर सीसीटीवी कैमरे लगवा लें। बैठक में डीएम एसपी के अलावा सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अलावा, वन विभाग, विद्युत निगम, स्वास्थ्य विभाग, सिंचाई विभाग, समेत कई विभागों के अफसर मौजूद रहे।
शिविर में खाने के सामान की जांच हो
डीएम एसपी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान लगने वाले शिविर में फूड इंस्पैक्टर खाने पीने के सभी सामान की जांच की ले। देख ले खाने पीने के सामान में तो कोई कमी नहीं हैं।
विज्ञापन
गुल्लर के पेड़ पर विशेष नजर रखें
यात्रा के दौरान गुल्लर के पेड़ पर विशेष नजर रखें। इस पेड़ के नीचे को निकलने व आराम करने पर कांवड़ खंडित हो जाती हैं। गुल्लर के पेड़ के आसपास निशान लगा दें ताकि कांवड़िये पेड़ से बचकर निकले। पेड़ की टहनी पहले से काट दी जाए।
शराब व मांस की दुकान कराएं बंद
कांवड़ यात्रा के मार्ग पर शराब व मांस की दुकान पर भी अफसर नजर रखें । यात्रा के रास्ते में कोई दुकान खुली नहीं मिले। इन दुकानों को पहले से ही बंद करा दिया जाए। मांस की दुकान किसी भी सूरत में नहीं खुल पाए।