{"_id":"62b4b404f7f9515dcf1144af","slug":"cooperative-society-team-insulted-in-front-of-guests-farmer-ate-poison-bijnor-news-mrt594137774","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहकारी समिति की टीम ने मेहमानों के सामने किया बेइज्जत, किसान ने खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहकारी समिति की टीम ने मेहमानों के सामने किया बेइज्जत, किसान ने खाया जहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहकारी समिति की टीम ने मेहमानों के सामने किया बेइज्जत, किसान ने खाया जहर
झालू (बिजनौर)। सहकारिता विभाग की टीम ने एक किसान को कर्ज न चुकाने मामले में मेहमानों के सामने बेइज्जत किया। इससे क्षुब्ध होकर किसान ने सहकारी समिति में ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस से किसान को बिजनौर के निजी अस्पताल पहुंचाया।
ग्राम हसनपुर जाट निवासी रेवती (50) पुत्र भरता ने झालू जाटान सहकारी समिति से कर्ज ले रखा था। बृहस्पतिवार को सहकारिता विभाग की टीम कर्जा वसूलने उसके घर पहुंच गई। किसान के परिवार में शादी थी। आरोप है कि समिति के कर्मचारियों ने किसान की मेहमानों के सामने बेइज्जती की। इसके बाद कर्मचारियों ने शाम को झालू जाटान सहकारी समिति आने के आश्वासन पर किसान को छोड़ दिया। इससे क्षुब्ध किसान ने बृहस्पतिवार शाम को झालू जाटान सहकारी समिति में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जिसको देख सहकारिता विभाग के कर्मचारियों के हाथ-पैर फूल गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसान को एंबुलेंस से निजी अस्पताल पहुंचाया।