फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cooperative society put on lock

सहकारी समिति पर डाल दिया ताला

Sat, 13 Aug 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 13 Aug 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Cooperative society put on lock
ऊमरी कलां समिति पर तालाबंदी करते किसान। - फोटो : अमर उजाला
मंडावली में फसल बीमा योजना के तहत किसानों की मंशा के विपरीत प्रीमियम राशि काटने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं         ने सहकारी समिति मंडावली पर तालाबंदी की।
विज्ञापन

भाकियू भानू गुट के जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह सहकारी समिति मंडावली परिसर में एकत्र हुए। सरकार की किसान विरोधी नीतियों की आलोचना करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सहकारी समिति के गोदाम पर तालाबंदी कर दी। जिलाध्यक्ष विजय सिंह ने कहा कि किसान को उसकी फसल का दाम पहले ही नहीं मिल पा रहा है और अब योजनाबद्ध तरीके से किसानों की जेब काटने की कोशिश की जा रही है। कहा कि किसानों से बीमा राशि जबरन काटने नहीं दी जाएगी। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों का आर्थिक व मानसिक उत्पीड़न बंद नहीं किया, तो किसान आंदोलनात्मक कदम उठाने पर मजबूर होंगे। नायब तहसीलदार द्वारा अपेक्षित कार्रवाई के आश्वासन पर किसानों ने समिति गोदाम का ताला खोला। जिला महासचिव वीर सिंह के संचालन में हुई सभा में महराज अली, शेर अली, रोहिताश सिंह, डोरी पहलवान, संतराम, शौकीन, योगेंद्र राठी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डिस्टलरी पर की तालाबंदी
नांगलसोती में भाकियू के प्रांतीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह, जिला महासचिव दिगंबर सिंह, हुकुम सिंह, विजय सिंह, दिनेश कुमार, अजय, बिट्टू, सत्यपाल सहित अन्य के साथ काफी संख्या में किसान उत्तम शुगर मिल पर बरकातपुर पहुंचे। यहां बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न होने पर मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा  कि चीनी मिल द्वारा 16 करोड़ रुपये बकाया गन्ना मूल्य न दिए से किसानों की आर्थिक स्थिति बदतर है। गुस्साए किसानों ने मिल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चीनी मिल के डिस्टिलरी प्लांट के मुख्य दरवाजे पर तालाबंदी भी कर दी। बलराम सिंह ने चेतावनी दी कि यदि शुगर मिल ने शीघ्र ही किसानों का बकाया गन्ना  मूल्य भुगतान नहीं किया तो भाकियू को उग्र आंदोलन के लिए विवश होना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed