फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cooperation sought from traders to stop crime

अपराध रोकने के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग

Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Cooperation sought from traders to stop crime
अपराध रोकने के लिए व्यापारियों से मांगा सहयोग
विज्ञापन

नजीबाबाद। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने व्यापारियों से अपराध और चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी। छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने शिक्षण संस्थाओं और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निगाह रखने का आश्वासन दिया।

थाना परिसर में आयोजित व्यापारियों की बैठक में सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने व्यापारियों को भयमुक्त कारोबार का वातावरण देने का आश्वासन दिया। उन्होंने चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कारोबारियों को प्रतिष्ठानों और घर के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगवाकर सहभागी बनने की सलाह दी। सीओ ने नारी शक्ति मिशन के प्रति पुलिस के गंभीर होने, महिला अपराध रोकने और मनचलों पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया। थाना प्रभारी दिनेश गौड़ ने कारोबारियों को पूरी सुरक्षा देने और उनकी सुरक्षा का त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया। व्यापारियों की ओर से तसनीम सिद्दीकी, संजीव अग्रवाल, विक्रांत चौधरी, अंकुर जैन, विशाल माहेश्वरी, पंकज शर्मा, शद्दन, नईम टाटा सहित अनेक लोगों ने पुलिस के समक्ष समस्याएं रखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed