{"_id":"6a0dece898c203af280aa199","slug":"conversion-case-bijnor-police-brought-vishal-and-wasim-from-kashmir-counseling-started-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मांतरण मामला: कश्मीर से विशाल और वसीम को लेकर आई बिजनौर पुलिस, काउंसिलिंग शुरू; कोर्ट में होंगे बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मांतरण मामला: कश्मीर से विशाल और वसीम को लेकर आई बिजनौर पुलिस, काउंसिलिंग शुरू; कोर्ट में होंगे बयान
Wed, 20 May 2026 10:49 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 20 May 2026 10:49 PM IST
सार
Bijnor News: बिजनौर जिले का निवासी विशाल अपने दोस्त वसीम के साथ कश्मीर में कई साल से एक सैलून पर काम कर रहा था। वहां उसका इस्लाम धर्म अपनाते हुए वीडियो वायरल हुआ था। परिजनों ने वीडियो कॉल पर बात की तो उसने अपनी मर्जी से धर्म बदलने की बात कही।
विज्ञापन
विशाल के मां-बाप के साथ ऐश्वर्य मौसम चौधरी। वीडियो कॉल पर विशाल। फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कश्मीर में इस्लाम धर्म कबूल करने वाले विशाल और इस मामले में आरोपी वसीम को लेकर पुलिस की दो टीमें बुधवार को बिजनौर पहुंच गईं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज कर रही है, साथ ही विशाल की काउंसलिंग भी की जा रही है। यह मामला तब प्रकाश में आया, जब विशाल का इस्लाम कबूल करते हुए वीडियो वायरल हुआ।
विज्ञापन
बिजनौर के बहादुरपुर गढ़ी गांव निवासी विशाल, काजीवाला निवासी वसीम के साथ चार साल पहले जम्मू-कश्मीर के जिला बांदीपोरा में रोजगार के लिए गया था। शनिवार को विशाल ने अपने परिजनों को एक अज्ञात नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर इस्लाम धर्म स्वीकार करने की बात कही। उसने कुछ वीडियो भी भेजे, जिनमें एक प्रमाण पत्र भी शामिल था, जो जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा की मनीगाह ग्लासडाजी मरकजी जामिया मस्जिद का था और 15 मई का बना हुआ था। इस प्रमाण पत्र में विशाल को "मोहम्मद हमजा" के रूप में दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विशाल के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी वसीम के खिलाफ धर्मांतरण की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हाईस्कूल की मार्कशीट के आधार पर विशाल को नाबालिग माना जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग साढ़े 17 साल है। हालांकि उसके आधार कार्ड के अनुसार वह बालिग है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सिटी) कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आगे की कार्रवाई पूछताछ, साक्ष्य और अदालत में दिए जाने वाले बयानों के आधार पर की जाएगी।