{"_id":"5e750e818ebc3e773e231672","slug":"controversy-between-two-groups-of-mangalamukhi-over-partition-bijnor-news-mrt47459507","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंटवारे को लेकर किन्नरों के दो गुटों में विवाद
विज्ञापन
बंटवारे को लेकर मंगलामुखी के दो गुटों में विवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। कस्बा झालू के मंगलामुखी के दो गुटों में क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। थाने के बाहर दोनों पक्षों के तीखी नोकझोंक शुरू हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामला शांत किया और जांच का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
कस्बा झालू में मंगलामुखी की गद्दी पर विराजमान अनारो की करीब पांच साल पहले मौत हो गई थी। मुस्कान को गुरु गद्दी का जिम्मा सौंप दिया। मुस्कान के क्षेत्र में करीब 100 गांव हैं। आरोप है कि करीब पांच माह पूर्व शबनम नामक मंगलामुखी ने उस क्षेत्र में गाना बजाना शुरू कर बधाई लेनी शुरू कर दी। कुछ दिन पूर्व मुस्कान व शबनम के गुटों के बीच क्षेत्र के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया था। मुस्कान ने मामले की शिकायत एसपी से की। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों पक्ष मामले को लेकर थाने पहुंचे। थाने के बाहर दोनों गुटों के बीच जमकर नोकझोंक हुई। शोर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल मामला शांत किया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने मामले का पटाक्षेप कराने को लेकर दोनों पक्षों में वार्ता कराई। थाना प्रभारी निरीक्षक कांति प्रसाद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।