{"_id":"5e21feaf8ebc3e4b237332ef","slug":"control-room-set-up-at-ggic-bijnor-news-mrt464378465","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम जीजीआईसी में स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम जीजीआईसी में स्थापित
विज्ञापन
कंट्रोल रूम जीजीआईसी में स्थापित
बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड की परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए बना जिला कंट्रोल कक्ष सीधा राज्य मुख्यालय से जुड़ा होगा। कंट्रोल कक्ष की कमान डीएम नामित मजिस्ट्रेट के हाथ में होगी। कंट्रोल कक्ष को हाईटेक करने का काम शुरू हो गया है।
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। जिले में हाईस्कूल के 50067 तथा इंटरमीडिएट के 40086 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले में 130 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संकरे रास्तों में स्थित कई विद्यालयों को केंद्र नहीं बनाया गया है। प्रशासन परीक्षा केंद्रों पर सीधी निगाह रख सके इसके लिए परीक्षा केंद्रों को आधुनिक आईटी संसाधनों से लैस किया गया है। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिजनौर में कंट्रोल कक्ष बनाया गया है। कंट्रोल कक्ष को पूरी तरह हाईटेक किया जा रहा है।
कंट्रोल कक्ष की कमान प्रशासन के अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के हाथ में रहेगी। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार कंट्रोल कक्ष में 10 कंप्यूटर लग रहे हैं। कंट्रोल कक्ष को परीक्षा केंद्रों से जोड़ा जा रहा है। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापकों से 18 जनवरी अर्थात आज तक तकनीकी सूचनाएं उपलब्ध कराने को कहा गया है। केंद्र व्यवस्थापक सोफ्टवेयर, डीबीआर तथा स्टेटिक आईडी को सौंप दें। कक्ष में बोर्ड परीक्षा के दौरान शिक्षा विभाग के 20 शिक्षक तथा अन्य कर्मचारी 24 घंटे तैनात रहेंगे। कंट्रोल कक्ष से किसी भी परीक्षा केंद्र के किसी भी कक्ष को सीधा देखा जा सकेगा। कंट्रोल कक्ष राज्य मुख्यालय एवं परिषद मुख्यालय से भी जुड़ा होगा।