फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Control room opened to stop corona, workers investigated

कोराना रोकने को कंट्रोल रूम खोला, श्रमिकों की जांच

Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Control room opened to stop corona, workers investigated
कोरोना रोकने को कंट्रोल रूम खोला, श्रमिकों की जांच
विज्ञापन

धामपुर। कोरोना वायरस का खौफ बढ़ता चला जा रहा है। प्रदेश सरकार ने सभी स्कूल कालेजों को बंद कर दिया गया है।
धामपुर चीनी मिल ने मिल में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया है। कंट्रोल रूम का उद्घाटन डॉ दीपक गोयल द्वारा किया गया। बताया गया कि कंट्रोल में मिल के सभी कर्मचारियों की चैकअप होगा। अब तक 450 कर्मचारियों का चैकअप किया जा चुका है। धामपुर चीनी मिल के जीएम प्रशासन विजय गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को 450 कर्मचारियों का चेकअप हुआ। कोई भी कर्मचारी कोरोना से प्रभावित नहीं पाया गया। चीनी मिल द्वारा कर्मचारियों के लिए मास्क वितरित किए जा रहे हैं। बुधवार से प्रत्येक कर्मचारी को मास्क उपलब्ध करा दिए। प्रत्येक कर्मचारी मास्क लगाकर ही ड्यूटी करेगा। किसानों और ट्रांसपोर्टरों के लिए अलग से कंट्रोल रूम की व्यवस्था की गई है। चीनी मिल में स्थापित किए गए कंट्रोल रूम में दिन और रात अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। चीनी मिल के यूनिट हैड एमआर खान ने बताया कि चीनी मिल धामपुर क्षेत्र के स्थानीय चिकित्सकों के सहयोग से जागरूकता अभियान शुरू करेगा, जिससे लोगों में इस कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता आए। वह इससे खुद भी बचें और दूसरों को भी बचाने का काम करें। इस मौके पर जीएम गन्ना आजाद सिंह, मनोज चौहान, पंकज कुमार शर्मा, विशेष शर्मा, सुरेश सक्सेना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed