{"_id":"61ddd040b5137a0dab06411f","slug":"control-room-numbers-will-be-functional-for-24-hours-bijnor-news-mrt573070221","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम के नंबर 24 घंटे रहेंगे क्रियाशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम के नंबर 24 घंटे रहेंगे क्रियाशील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंट्रोल रूम के नंबर 24 घंटे रहेंगे क्रियाशील
बिजनौर। डीएम उमेश मिश्रा ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए कलक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। कंट्रोल रूम के नंबर 24 घंटे क्रियाशील रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए विशेष निगरानी रखने की जरूरत है। बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कोविड इंटीग्रेटेड कंट्रोल रूम संचालित किया गया है। इसके फोन नंबर 01342-262296, 262267 तथा 262031 हर समय क्रियाशील रहेंगे। उक्त दूरभाष नंबर के अलावा व्हाट्सएप नंबर 9454416928 भी उपलब्ध है। इन नंबर पर कोविड से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने जनसामान्य का आह्वान करते हुए कहा कि कंट्रोल रूम पर किसी भी समय कोरोना बचाव, टेस्टिंग एवं परामर्श, कोविड टीकाकरण सहित कोरोना से संबंधित जानकारी व सुझाव उपलब्ध करा सकते हैं। डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। इससे बचने के लिए लोगों को दो गज दूरी मास्क है, जरूरी का शत प्रतिशत पालन करना है। डीएम ने कंट्रोल रूम में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारियों को पूरी सजगता और गंभीरता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन विनय कुमार व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।