फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contribution of freedom fighters displayed through drama

नाटक युग दा ऐरा की प्रस्तुति को देख दर्शक हुए भावुक

Thu, 17 Feb 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Contribution of freedom fighters displayed through drama
नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को किया प्रदर्शित
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। अक्षर संस्था धामपुर और ट्रेजर आर्ट एसोसिएशन दिल्ली द्वारा बुधवार रात प्रदर्शित नाटक युग दा ऐरा का प्रदर्शन हुआ। नाटक के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को प्रदर्शित किया गया।
मुरादाबाद मार्ग स्थित वी रिसोर्ट में 40 दिन चली नाटक कार्यशाला में विभिन्न राज्यों के 20 से अधिक कलाकारों ने नाटक युग को जॉय मितई और साजिदा के निर्देशन में तैयार किया गया। नाटक युग का लेखन नगर के वरिष्ठ साहित्यकार सत्यराज ने किया। नाट्क में गोपाल कृष्ण गोखले, बिरसा मुंडा, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, खुदीराम बोस, कमला देवी चट्टोपाध्याय, दुर्गा देवी, सत्यनारायण, अलूरी सीतारमण राजू, हाइपो आदि देश के अनेक भागों में देश को आजाद कराने में हिंसक और अहिंसक लड़ाई लड़ने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को बखूबी दर्शाया गया।
विज्ञापन

नाटक में विधायक अशोक कुमार राणा, चेयरमैन राजू गुप्ता, डा. सूर्यमणि रघुवंशी और नरेंद्र गुप्ता की उपस्थिति में कलाकारों, निर्देशकों और पर्दे के पीछे के कलाकारों को अक्षर संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। अतुल गुप्ता की अध्यक्षता और सत्यराज के संचालन में नगर के समाजसेवी नरेंद्र कुमार गुप्ता को लाइफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम में तुनज बंसल, महेंद्र मान शेखावत, रविशंकर अग्रवाल, डा. गजेंद्र सिंह, डा. लोकेंद्र चौहान, अशोक राजपूत, अशोक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, अनिल कटका, दीपक जैन, संजीव जैन, जावेद रहमान शम्सी, सुहेल डिजाईनर, पवन सिंह, अंकुर सर्राफ, दीपक अग्रवाल, जितेंद्र शर्मा, नीरजा सिंह का योगदान रहा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed