{"_id":"6417589846db373d29027544","slug":"contract-of-22-terminated-for-supporting-striking-workers-bijnor-news-c-14-1-159959-2023-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धामपुर - ऊर्जा निगमकर्मियों की हड़ताल जारी, देहात की बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धामपुर - ऊर्जा निगमकर्मियों की हड़ताल जारी, देहात की बिजली आपूर्ति ठप
Mon, 20 Mar 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Mon, 20 Mar 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
- हड़ताली अधिकारियों, कर्मचारियों का समर्थन करने पर 22 कर्मचारियों की संविदा खत्म
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से चल रही बिजली की हड़ताल रविवार को चौथे दिन भी जारी रही। ऊर्जा निगम के हड़ताली कर्मचारियों और अधिकारियों के आंदोलन का समर्थन करने पर धामपुर अधीक्षण अभियंता सर्किल के 523 में से 22 संविदा कर्मचारियों की सेवाएं खत्म कर दी गई हैं।
सरलोक सर्विसेज के ठेकेदार लोकपाल सिंह का कहना है कि ऐसे और कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। इन्हें भी जल्द बाहर किया जाएगा। उधर, सर्किल के अधिकांश बिजलीघरों के फीडरों के बंद होने से 100 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति ठप है। ऊर्जा निगम अभियंता संघ के मंडलीय अभियंता तुषार राय का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से उनकी सभी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि आंदोलनकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार के इशारे पर प्रशासन की ओर से गिरफ्तार या फिर पकड़ कर उत्पीड़न करने का प्रयास किया तो जेल भरो आंदोलन शुरू होगा।
उधर, धामपुर सर्किल के कई गांवों के परवेंद्र सिंह, मुखराम सिंह, दिलावर सिंह, महेंद्र आदि का कहना है कि धामपुर, राजा का ताजपुर, अफजलगढ़ क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जिनमें दो दिन से बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बंद है। कई स्थानों पर बिजली के तार टूूटे हैं। यदि धोखे से बिजली आपूर्ति कर दी गई तो लोगों को भारी नुकसान हो सकता है। सरलोक सर्विसेज मुरादाबाद के ठेकेदार लोकपाल सिंह का कहना है कि धामपुर सर्किल में सभी 47 बिजलीघर चालू हैं। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिल रही है। जहां से शिकायत मिल रही है, वहां टीमों को भेज कर समस्या का निदान कराया जा रहा है।