फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Continuous movement of elephant in the new colony of Kalagarh

Bijnor News: कालागढ़ की नई कालोनी में हाथी का लगातार विचरण

Sun, 28 Jan 2024 10:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
Continuous movement of elephant in the new colony of Kalagarh
संवाद न्यूज एजेंसीकालागढ़। कालागढ़ की नई काॅलोनी में एक जंगली हाथी का लगातार विचरण हो रहा है। इसके चलते राजकीय भवनों और कर्मचारी परिवारों की सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकल कर एक हाथी रोज शाम को नई काॅलोनी के मुख्य मार्ग स्थित चौराहे से होकर मनोरंजन क्लब के सामने से भिक्कावाला के खेतों की ओर जाता है। सुबह वापस इसी मार्ग से जंगलों में चला जाता है। हाथी के इस तरह मुख्य मार्ग पर आने से वहां रहने वाले सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के परिवारों के सदस्यों व राजकीय वाहनों की सुरक्षा को खतरा है।
विज्ञापन

हाथी को देखकर लोग शोरशराबा करते हैं। इसके चलते हाथी के विचलित होने की स्थिति आ जाती है। इससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। कर्मचारी नेता सुरेश सिंह का कहना है कि राजकीय काॅलोनी से हाथी के विचरण को रोकने के लिए वन विभाग को नियमित गश्ती दलों से जंगल में ही रोकने का प्रयास करना चाहिए। उधर, वनक्षेत्राधिकारी नन्दकिशोर रूवाली का कहना है कि गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। वह हाथी पर निगाह रख रहे हैं। जनता को भी उससे दूरी बनाए रखना चाहिए। छेड़खानी न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed