{"_id":"642861e44b937180a70d92c6","slug":"contenders-preparing-to-enter-the-election-field-from-political-parties-bijnor-news-c-27-1-smrt1043-785-2023-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: राजनीतिक पार्टियों से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: राजनीतिक पार्टियों से चुनाव मैदान में उतरने की तैयारी में जुटे दावेदार
विज्ञापन
नजीबाबाद। निकाय चुनाव की सरगर्मियां शुरू हो चुकी हैं। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद, नगर पंचायत साहनपुर और जलालाबाद अध्यक्ष पद के चुनाव लिए आरक्षण में परिवर्तन होने से दावेदारों ने राहत की सांस ली।
नगरपालिका परिषद नजीबाबाद से विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े लोग पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे हैं। समाजवादी पार्टी की ओर से पूर्व चेयरमैन मौअज्जम खां एड., मो.फैसल, वसीम अहमद एड., भाजपा की ओर से फिल्म प्रोड्यूसर वसीम कुरैशी, आकाश कान्हा कर्णवाल, राजू घाघट, उदय सिंह दावेदार हैं।
एआईएमआईएम से अब्दुल्ला गुलजार, आप पार्टी से अबरार अहमद अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने की तैयारी में है। उधर साहनपुर से सामान्य सीट पर निवर्तमान चेयरमैन मेहराज अहमद, पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, महबूब मलिक अध्यक्ष पद की होड़ में हैं। नगर पंचायत जलालाबाद की पिछड़ा वर्ग सीट पर अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान चेयरपर्सन सायरा अंसारी निर्दलीय दावेदार, पूर्व नगर अध्यक्ष कारोबारी मो.अख्तर की पत्नी फिरोजा ने भाजपा से अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का मन बनाया है। संवाद