फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction work of garbage disposal plant started in Panchayats

पंचायतों में कूड़ा निस्तारण संयंत्र निर्माण का काम शुरू

Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Construction work of garbage disposal plant started in Panchayats
पंचायतों में कूड़ा निस्तारण संयंत्र निर्माण का काम शुरू
विज्ञापन

बिजनौर। जिले की ग्राम पंचायतों में ठोस कूड़ा निस्तारण संयंत्र लगने शुरू हो गए हैं। पहले चरण में तीन ब्लॉक की पंचायतों में काम चल रहा है। कूड़ा निस्तारण केंद्र के चालू होने के बाद लोगों को सस्ती दरों पर बायोगैस और बिजली मिल सकेगी।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत पंचायतों में ठोस कूड़ा संयंत्र स्थापित करने की योजना है। इस योजना पर अमल शुरू हो गया है। संयंत्र लगने के बाद गांवों की गली मोहल्लों में गोबर से गंदगी नहीं फैलेगी। संयंत्र से बायो गैस तैयार होगी। जो घरेलू उपयोग में आएगी। घरेलू उपयोग के लिए बिजली भी मिलेगी। साथ ही कंपोस्ट खाद बनेगा। जो किसानों के लिए उपयोगी होगा। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि कूड़ा निस्तारण संयंत्र मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की पंचायत शेखुपुरा, हल्दौर ब्लॉक की पंचायत धर्मपुरा तथा नजीबाबाद ब्लॉक की पंचायत जालबपुर गूदड़ में लग रहे हैं। संयंत्र परिवार आधारित हैं। संयंत्र से बनने वाली बायो गैस, बिजली तथा कंपोस्ट खाद का लाभ पाने के इच्छुक ग्रामीणों की सूची बनेगी।
विज्ञापन

यह आएगी लागत
150 परिवार तक संयंत्र की निर्माण लागत सात लाख रुपये रखी गई है। वहीं, 300 परिवारों तक लागत 12 लाख तथा 500 या उससे अधिक परिवारों के लिए संयंत्र की निर्माण लागत 20 लाख रुपये है। डीपीआरओ ने बताया कि संयंत्र लगवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed