फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of the incomplete overhead tank was resumed.

Bijnor News: अधूरे ओवरहेड टैंक का निर्माण फिर शुरू कराया

Sun, 21 Jun 2026 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Construction of the incomplete overhead tank was resumed.
अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत शाहपुरजमाल एतमाली के गांव दल्लीवाला में जल जीवन मिशन के अंतर्गत ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ओवरहेड टैंक का निर्माण होना था लेकिन तीन वर्ष बीत बाद भी काम शुरू नहीं होने पर ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में अमर उजाला के 18 जून के अंक में समाचार प्रकाशित होने के बाद जल निगम के अधिकारियों ने अधूरा कार्य प्रारंभ कराया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत शाहपुरजमाल एतमाली के गांव दल्लीवाला में 25 जुलाई 2023 को निर्माण एलसी इन्फ्रा प्रोजेक्ट प्रा.लि के द्वारा 256.14 लाख रुपये की लागत से ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य शुरू कराया गया था, जो 25 जनवरी 2025 तक पूरा किया जाना था। ग्रामीणों के अनुसार बोरिंग तो करा दिया गया लेकिन तीन साल बीतने पर भी ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू नही हो पाया था और ना ही बोरिंग से पानी की आपूर्ति की जा रही थी। इससे ग्रामीणों को पेयजल की किल्लत का सामना करना पड़ रहा था। निगम के अधिकारियों ने खबर का संज्ञान लेते हुए गांव में ओवरहेड टैंक का निर्माण शुरू करा दिया है। ग्रामीण विजय सिंह, देवराज सिंह, बृहमपाल सिंह व रफीक अहमद आदि ने अमर उजाला का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन

जल निगम के अधिशासी अभियंता राकेश चौधरी का कहना है कि शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराकर पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed