फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of road started in Medical College campus

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज परिसर में शुरू हुआ सड़क का निर्माण

Thu, 01 Jun 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Construction of road started in Medical College campus
बिजनौर के ग्राम स्वाहेड़ी में महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज परिसर में बन रहे गर्ल्स हॉस्टल का निर्
- दो किलोमीटर लंबी सड़क पर कंक्रीट डालने का चल रहा काम
विज्ञापन

नंबर गेम-
- 62 प्रतिशत से अधिक हुआ मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य
- 1488 मीटर चहारदीवारी मेडिकल कॉलेज परिसर की बनकर तैयार
- 11 भवनों में से छह भवनों का ढांचा बनकर हुआ तैयार
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज का 62 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। मेडिकल परिसर में दो किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस समय सड़क निर्माण के लिए कंक्रीट बिछा दी गई है। वर्तमान में कॉलेज के 11 भवनों पर कार्य चल रहा है। जिनमें से छह भवनों का ढांचा बनकर तैयार होे गया है। पांच भवनों का ढांचा पूरा होने का काम अंतिम चरण में है।

महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2023-24 से संचालित करने की तैयारी है। जिसके चलते कार्यदायी संस्था वैसकॉन को निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के कहा गया है। भवनों के अलावा बाहरी विकास कार्य भी किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज परिसर में 1540 मीटर लंबी चहारदीवारी बनाने का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष 1488 मीटर लंबी चहारदीवारी का निर्माण कर लिया गया है। कॉलेज परिसर में सड़क का निर्माण भी जोरों पर है। सीवर व ड्रेन का 67 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बिजली सब स्टेशन का निर्माण भी चल रहा है।
विज्ञापन

इन भवनों का ढांचा बनकर हुआ तैयार
मेडिकल कॉलेज के 11 भवनों का निर्माण कार्य चल रहा है। जिनमें से एकेडमिक ब्लॉक, गर्ल्स हॉस्टल, टाईप-2 व 3, डायरेक्टर भवन, रेजिडेंस हॉस्टल, नर्सेज हॉस्टल का ढांचा बनकर तैयार हो गया है। जिन पर प्लास्टर और अन्य कार्य चल रहा है। ब्वाय हॉस्टल, टाईप-4 व 5, बहुउद्देशीय भवन, धर्मशाला के ढांचे का कार्य जल्द पूर्ण होना वाला है। हॉस्पिटल भवन के भूतल और प्रथम तल की ढलाई का पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


150 केएलडी का बनाया जा रहा सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट
मेडिकल कॉलेज परिसर में 150 केएलडी का सीवरेज ट्रिटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है। इसके लिए रिटेनिंग वॉल का कार्य प्रगति पर चल रहा है। इसके अलावा अन्य विकास कार्य भी कराए जा रहे हैं। एमबीबीएस की कक्षा शुरू होने से पहले ज्यादातर भवनों का निर्माण पूरा करना है।

---- वर्जन::
महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज को सत्र 2023-24 से एमबीबीएस की कक्षाएं संचालित करने की तैयारी है। इसके लिए कार्यदायी संस्था को जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। भवनों, सड़क, चहारदीवारी आदि का निर्माण चल रहा है। मजदूरों की संख्या बढ़ाने के लिए भी कहा गया है - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed