फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of panchayat and toilets started

पंचायतघर और शौचालयों का निर्माण शुरू

Sun, 23 Aug 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Construction of panchayat and toilets started
पंचायतघर और शौचालयों का निर्माण शुरू
विज्ञापन

धामपुर। अल्हैपुर क्षेत्र के खंड विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार की महत्वपूर्ण योजना के तहत उन सभी ग्राम सभाओं में पंचायत घर और सामुदायिक शौचालय का निर्माण होगा, जिन पंचायतों में अभी तक यह सुविधाएं नहीं है। साथ ही निर्माण कार्य में सिर्फ मनरेगा श्रमिकों को रोजगार देना है।

खंड विकास अधिकारी अमरीश कुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की सभी ग्राम सभाओं में से अब तक 20 पंचायतों में पंचायत घर और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण करने का काम शुरू हो गया है। सामुदायिक शौचालयों निर्माण पर कम से कम पांच लाख रुपये की लागत आएगी। पंचायतघर के निर्माण पर कम से कम 13 लाख 90 की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी आदेश पर मनरेगा में पंजीकृत कराकर रोजगार देने का प्रयास किया जा रहा है। ब्लॉक मनरेगा के तहत अब तक श्रमिकों की संख्या ब्लॉक में बढ़ कर 10 हजार से ज्यादा हो गई है। सरकार ने पंजीकरण के लिए हैल्प डेस्क लाइन को चला रखा है। यदि वे हेल्प डेस्क लाइन पर पंजीकरण नहीं कराना चाहते तो हलके के सचिव से पंजीकरण करा लें। अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत विकास अधिकारी और प्रधान से मिलकर पंजीकरण करा सकते हैं। सचिव और ग्राम प्रधानों को निर्देशित कर दिया है कि वे प्रवासियों को मनरेगा में पहले रोजगार दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed