फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of medical college will start in new year

नए साल में शुरू हो जाएगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण

Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Construction of medical college will start in new year
नए साल में शुरू हो जाएगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण
विज्ञापन

बिजनौर। नया साल नागरिकों के लिए स्वस्थता का पैमाना लेकर आएगा। जिलेवासियों की दशकों से चली आ रही मांग पर अगले साल से अमल होना शुरू हो जाएगा। बिजनौर में मेडिकल कॉलेज का निर्माण शुरू हो जाएगा।
जिले की करीब 40 लाख की आबादी के लिए अब तक जिले में केवल एक जिला अस्पताल ही था। वहां भी सालों से कोर्डियोलोजिस्ट समेत कई विशेषज्ञ नहीं हैं। जिला अस्पताल में रखीं मशीनें सालों से धूल फांक रही हैं। जनता की गुहार औैर जनप्रतिनिधियों की मांग पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई थी। जिलेवासियों को मामूली इलाज के लिए भी या तो प्राइवेट चिकित्सकों के पास जाना पड़ता या फिर दूसरे शहरों की ओर रुख करना पड़ता था। लेकिन अब मेडिकल कॉलेज जिलेवासियों के लिए स्वस्थता का पैगाम लेकर आएगा। केंद्र सरकार ने बिजनौर में मेडिकल कॉलेज बनाने को मंजूरी दे दी है। मेडिकल कॉलेज गांव स्वाहेड़ी के पास बनाया जाएगा। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा चुकी है।
विज्ञापन

2022 से मेडिकल कॉलेज में एडमिशन शुरू हो जाएंगे। बिजनौर के जिला अस्पताल को भी उच्चीकृत किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज बनने से जिले की 40 लाख जनता को फायदा होगा। बिजनौर ही नहीं आसपास के जिलेवासियों को भी मेडिकल कॉलेज बनने से फायदा होगा। इलाज के लिए दूसरे जिलों का रुख करने वाले लोगों को जिले में ही सभी सुविधाएं मिलेंगी। जिस इलाके में मेडिकल कॉलेज बनेगा वहां पर भी रोजगार के अपार अवसर बढ़ेंगे। यानि मेडिकल कॉलेज रोजगार और स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत कामगार साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed