{"_id":"60d76ab18ebc3e3238292c3e","slug":"construction-of-iti-hanging-in-balance-bijnor-news-mrt544625699","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका आईटीआई का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका आईटीआई का निर्माण
विज्ञापन
अधर में लटका आईटीआई का निर्माण
अफजलगढ़। विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते गांव कल्लूवाला में निर्माणाधीन आईटीआई का भवन निर्माण धीमी गति से होने के कारण अधर में लटका हुआ है। क्षेत्रवासियो ने डीएम से आईटीआई भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
गांव कल्लूवाला में करीब आठ वर्ष पूर्व आईटीआई की स्वीकृत की गई थी। प्रस्तावित आईटीआई भवन के लिए करीब नौ करोड़ रुपये का प्राकलन तैयार किया गया। जिसके विपरीत वर्ष 2014 के दिसंबर में एक करोड़ 31 लाख रुपये कि किस्त अवमुक्त की गई। इस धनराशि से प्रस्तावित भवन की नींव भरने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया। किंतु अभी भी सात वर्ष बीत जाने के बाद पूरा नहीं हो पाया है। अर्द्धनिर्मित हालत में पड़ा है। अन्य धनराशि अवमुक्त न हो पाने के कारण आईटीआई भवन का निर्माण अभी तक अधर में लटका हुआ है।
गांव कल्लूवाला में प्रस्तावित आईटीआई के भवन का निर्माण कार्य पूरा न होने के बावजूद वर्ष 2018 में प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जिसमे काफी संख्या में प्रवेशरत गांव कल्लूवाला स्थित आईटीआई के प्रशिक्षुओं को बिजनौर स्थित आईटीआई में प्रशिक्षित किया जा रहा है। उधर क्षेत्रवासी पूर्व ग्राम प्रधान परमजीत कौर, पूर्व ब्लाक प्रमुख रंजीत कौर, देवेंद्र नेगी, नरेंद्र पाल सिंह, सरदार मलकीत सिंह, सुखदेव सिंह, सर्वजीत सिंह, वीर सिंह सैनी, सुखवीर सिंह आदि ने डीएम से आईटीआई का निर्माण शीघ्र पूरा कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रोजेक्ट मैनेजर बीके गर्ग ने बताया कि दूसरी किस्त का एक करोड़ 31 लाख रुपये शासन द्वारा स्वीकृत हुई है। इसमें प्रशिक्षण संबंधी उपकरण तथा अन्य मदों के लिए एक करोड़ 11 लाख आरक्षित कर शेष धनराशि अवमुक्त की जाएगी। जिससे ग्राउंड फ्लोर तथा प्रयोगशालाएं तैयार कर शीघ्र ही संबंधित विभाग को सौंपी जायेगी।