फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of Gaushala halted in two panchayat dispute

दो पंचायतों के विवाद में रुका गोशाला का निर्माण

Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Construction of Gaushala halted in two panchayat dispute
कादराबाद दो पंचायतों के सीमा विवाद के दौरान एकत्र मनरेगा मजदूर। - फोटो : BIJNOR
दो पंचायतों के विवाद में रुका गोशाला का निर्माण
विज्ञापन

कादराबाद। निर्माणाधीन गोशाला की तारबंदी व नाला हेतु चल रही खुदाई के कार्य को लेकर दो ग्राम पंचायतों के प्रधान तथा ग्रामीणों में सीमांकन को लेकर मतभेद पैदा हो गया। पैमाइश के बाद ही तारबंदी व नाला खुदाई कार्य कराने को लेकर दोनों ओर से सहमति बनी। जिसके कारण खोदाई कार्य करने पहुंचे 100 मनरेगा मजदूरों लौटना पड़ा।
डीएम के आदेश पर ग्राम पंचायत अजीमुल्लानगर और अगवानपुर में निर्माणाधीन गोशाला की हदबंदी व नाला निर्माण के लिए खोदाई कराई जानी थी। इसके लिए ग्राम प्रधान परमीला रावत ने मनरेगा मजदूरों से खोदाई का कार्य शुरू कराया था। जिसकी सूचना पर दूसरी ग्राम पंचायत जोगीपुरा के ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने खोदाई किए जा रहे स्थान को अपनी पंचायत की सीमा के अंदर होना बताया। ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने चल रहे कार्य का विरोध किया। राजस्व विभाग से सीमांकन कराने की बात पर सहमति बनी और कार्य बंद कर दिया गया। ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह सहित ग्रामीण मुख्तियार सिंह, सनप्रीत सिंह, जुगेंद्र सिंह, अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह आदि का कहना है कि मौके पर ओवर लेपिंग के चलते सीमा विवाद है। राजस्व विभाग से सीमांकन कराने के बाद गोशाला की हदबंदी व नाला खोदाई का कार्य किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अजीमुल्ला नगर की ग्रामप्रधान परमिला रावत का कहना है कि गोशाला की आठ एकड़ जमीन है। पहले भी कई बार यहां पैमाइश की जा चुकी है। इस मामले से एसडीएम को अवगत करा राजस्व विभाग से पैमाइश के कराई जाएगी। उसके बाद ही कार्य शुरू होगा। जोगीपुरा के प्रधान राजेंद्र सिंह का कहना है कि तारबंदी के लिए खोदाई का कार्य उनकी ग्राम पंचायत की भूमि में शुरू कराया गया था। इससे उनकी ग्राम पंचायत की भूमि कम हो रही है। विभागीय अधिकारियों से नापतौल के बाद ही काम शुरू होगा। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है टीम भेजी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed