{"_id":"641dee94f2aad8cc6001db24","slug":"construction-of-fourlane-highway-from-bahsuma-to-bijnor-another-new-bridge-will-be-built-on-ganga-barrage-bijnor-news-c-14-1-mrt1037-167480-2023-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गंगा बैराज पर बनेगा एक और नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गंगा बैराज पर बनेगा एक और नया पुल
Sat, 25 Mar 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 25 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बहसूमा से बिजनौर के बीच फोर लेने हाईवे निर्माण के लिए बजट हुआ मंजूर
हस्तिनापुर सेंक्चुअरि के दायरे में आने के कारण नहीं मिल रही थी वन विभाग की एनओसी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बहसूमा से बिजनौर तक फोरलेन हाईवे के निर्माण के लिए 2139 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इस परियोजना में गंगा नदी पर एक और पुल का निर्माण भी शामिल है। यह नया पुल बिजनौर बैराज से दक्षिण दिशा में बनेगा। साथ ही बिजनौर में बाईपास का निर्माण भी हो सकेगा। मेरठ से कोटद्वार जाने वाले वाहनों को बिजनौर शहर में आने की जरुरत नहीं होगी, ये वाहन बाईपास से गुजर जाएंगे।
मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे 119 में मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से जलालाबाद तक सड़क को फोरलेन में तब्दील किया जा रहा है। करीब दो सालों से इस सड़क का निर्माण चल रहा है। मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से जलालाबाद के बीच तेज गति से निर्माण चल रहा है। करीब 70 फीसदी सड़क चार लेन की बन चुकी है। बीच का कार्य अटका हुआ था। वन विभाग ने भी कुछ शर्तों के साथ एनओसी देने पर सहमति जताई थी और इसके बाद बजट की स्वीकृति जारी कर दी गई है।
नजीबाबाद में भी बनाया जाना है बाईपास
फिलहाल स्वाहेड़ी और किरतपुर में बाईपास निर्माणधीन है। अब बहसूमा से बिजनौर तक के परियोजना क को मंजूरी मिलने के बाद बिजनौर में भी एक बाईपास का निर्माण होगा। हालांकि मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे का ही एक और बाईपास नजीबाबाद में बनाया जाना है। जिसके लिए टेंडर भी किया जा चुका है।
विज्ञापन
बिजनौर शहर में घटेगा ट्रैफिक का दबाव
कुछ ही सालों के भीतर बिजनौर शहर में ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। बिजनौर बाईपास बनाए जाने के बाद यातायात बाहर से ही निकल जाएगा। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के लिए भी पेदा से वीकेआईटी कॉलेज तक तीन किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जा रहा है। जिसके चलते सीधे नगीना की तरफ जाने वाले वाहन भी शहर के अंदर आने से बच जाएंगे।
भाकियू ने भी उठाया था मुद्दा
पिछले दिनों भाकियू के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने डीएम को एक ज्ञापन दिया था, जिसमें बहसूमा से बिजनौर तक एनओसी दिलाने की मांग उठाई गई थी। हाईवे को गड्ढामुक्त करने की मांग भी रखी थी।
मुजफ्फरनगर में होगा 29 किमी निर्माण
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-पौड़ी मार्ग के दूसरे चरण मेरठ-नजीबाबाद का भारतमाला परियोजना के अंतरगत निर्माण कराए जाने को स्वीकृति मिल गई है। इसकाकरीब 29 किमी का हिस्सा जिले से गुजरता है और 50 से अधिक गांव निर्माण से लाभान्वित होंगे।
जिले में रामराज से लेकर गंगा बैराज तक करीब 29 किमी के हिस्से के निर्माण से पानीपत-खटीमा हाईवे गुजरने वाले वाहनों का आवागमन भी आसान हो जाएगा। वर्तमान में यह हाईवे एक लेन है, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं। चार लेन हाईवे निर्माण से क्षेत्र के विकास को भी पंख लगेंगे। मीरापुर बाईपास क्षेत्र में विकास होगा। रामराज, इब्राहिमपुर, किथौड़ा, मीरापुर बाईपास, बलीपुरा, शिवपुरी, कैल्लापुर जसमौर, देवल, गंगा बैराज और जीवनपुरी समेत क्षेत्र के अन्य गांवों के पास से यह हाईवे गुजरता है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि हाईवे के दूसरे चरण की वित्तीय स्वीकृति हो गई है। निर्माण से जिले को बड़ा लाभ होगा, जिले में सडक़ों का जाल बिछाया जा रहा है।