फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of bridge over Gangan and Katani river started

गांगन और कटैनी नदी पर पुल का निर्माण शुरू

Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge over Gangan and Katani river started
नजीबाबाद की गांगन नदी पर कराया जा रहा पुल निर्माण। - फोटो : NAZIBABAD
गांगन और कटैनी नदी पर पुल का निर्माण शुरू
विज्ञापन

नजीबाबाद। गांगन और कटैनी नदी पर पुल निर्माण शुरू हो गया है। करीब छह करोड़ रुपये की लागत से लगभग दो किलोमीटर के फासले पर पुल निर्माण होने से गूढ़ा सराय सहित क्षेत्र के डेढ़ दर्जन से अधिक गांव के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
नजीबाबाद क्षेत्र के गांव झक्काकी-जोगीरम्पुरी-नेकपुर मार्ग के किलोमीटर छह पर कटैनी नदी और किलोमीटर आठ पर गांगन नदी पर लोनिवि ने पुल निर्माण कार्य शुरू किया है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता ज्ञान प्रकाश, अवर अभियंता रविंद्र कुमार की देखरेख में गांगन और कटैनी नदी पर पुल निर्माण कार्य का हाल ही में विधायक हाजी तसलीम अहमद ने शिलान्यास किया था। लगभग दो मीटर के फासले पर एक साथ दोनों नदियों पर पुल निर्माण कार्य शुरू किया गया है। 3.85 करोड़ रुपये की लागत से गांगन नदी पर करीब 45 मीटर लंबा और करीब दो लाख रुपये की लागत से कटैनी नदी पर करीब 25 मीटर लंबा पुल निर्माण कार्य हो रहा है। लोनिवि ने छह माह में दोनों पुल निर्माण कार्य पूरे हो जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

इन गांव के ग्रामीणों को मिलेगी राहत
नजीबाबाद। गांगन और कटैनी नदी पर पुल निर्माण से गांव गूढ़ा सराय, परमावाला, भदौला, झक्काकी, जोगीरम्पुरी, इस्सेपुर, टांडा माईदास, चिल्किया, कोटकादर, कंडरावाली, गांवड़ी, लालवाला सहित करीब डेढ़ दर्जन गांव के ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed