फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of 200 bed building started in the hospital

अस्पताल में शुरू हुआ 200 बेड के भवन का निर्माण

Fri, 12 Aug 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of 200 bed building started in the hospital
अस्पताल में शुरू हुआ 200 बेड के भवन का निर्माण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में अब मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। जिसके चलते जिला अस्पताल में मेडिकल कॉलेज की 200 बेड की बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। जल्द ही निर्माण को पूरा किया जाएगा।
मेडिकल कॉलेज के निर्माण को जल्द पूरा करने के अधिकारियों की ओर से निर्देश दिए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज की 200 बेड के भवन का निर्माण जिला अस्पताल में होना है। दो महीने पहले काम शुरू हो गया था, लेकिन सप्ताह भर में ही काम रोक दिया गया। जिसके बाद अब फिर से भवन का काम शुरू हो गया है। भवन के निर्माण को पुटिंग का काम हो रहा है। जिसके चलते निर्माण को जल्द-जल्द से पूरा करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

एकेडमिक ब्लॉक के साथ ही 200 बेड के भवन का निर्माण पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। अगले सत्र से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। वहीं जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम हाउस के बराबर में तिमारदारों के लिए धर्मशाला का निर्माण हो रहा है। जिस पर काम शुरू हो गया है। जिला अस्पताल में बन रही धर्मशाला के बाद मरीजों के तीमारदारों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन के निर्माण कार्य को दी जा रही गति : सीएमएस
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल में बन रहे 200 बेड के भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे जुड़े अधिकारियों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। धर्मशाला का निर्माण भी इसी भवन के साथ-साथ पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed