फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of 12 roads in the city will start after five days

पांच दिन बाद चालू हो जाएगा शहर में 12 सड़कों का निर्माण

Mon, 17 Oct 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Construction of 12 roads in the city will start after five days
बिजनौर। पालिका के दायरे में शामिल हुए नए इलाकों के अब दिन बदलने जा रहे हैं। यहां सड़क, नाला और पथ प्रकाश का खाका बना लिया गया है। सिर्फ पांच दिन बाद ही 12 सड़कों का निर्माण चालू हो जाएगा। दरअसल पूरे शहर में 125 सड़कों के निर्माण को टेंडर निकाले जा चुके हैं। जिनमें 55 सड़क बाहरी इलाकों के लिए रखी गई हैं। दिसंबर से पहले सभी को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

दिसंबर 2020 में नगर पालिका बिजनौर का दायरा बढ़ाते हुए चार पंचायतों की पूरी आबादी और 9 पंचायतों की आंशिक आबादी को शहर में शामिल किया गया। ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में शामिल रहीं ये कॉलोनियां बीते दो सालों से विकास की बाट जोह रही थीं।
विज्ञापन

नई आबादी की कॉलोनियों में कहीं सड़क नहीं थी, तो कहीं नाला नहीं। पथ प्रकाश से लेकर पेयजल की समस्या इनमें आम बनी थी। अब शहरी विकास में नई आबादी को प्राथमिकता दी जा रही है। हाल ही में 125 सड़कों और नौ नालों के प्रस्ताव तैयार किए गए थे। जिनके टेंडर निकाले जा चुके हैं। 12 सड़कों की निविदा प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। जिनका निर्माण 22 अक्तूबर से चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए क्षेत्रों में लगेंगी एक हजार लाईट
पालिका में शामिल हुई नई आबादी में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए एक हजार लाइट लगाई जाएंगी। सोलर सोडियम लाइटें लगेंगी। जिससे बिजली को भी बचाया जा सके। साथ ही नए इलाकों की सड़कों के किनारे साढ़े तीन करोड़ रुपये की लागत से इंटरलॉकिंग भी कराई जानी है। जिससे धूल नहीं उड़ने पाए।

यहां बनेंगे बड़े नाले
- बिजनौर में नूरपुर रोड
- मोहल्ला काजीपाड़ा
- तीबड़ी
- ईदगाह रोड
- चांदपुर गंज रोड,
- मंडावर रोड
-अंबे विहार कालोनी
पालिका में शामिल हुए नए क्षेत्र में 55 सड़क बनाई जाएंगी। 12 सड़कों का निर्माण 22 तारीख से शुरू कर दिया जाएगा। कुल 125 सड़कों और नौ बड़े नालों के टेंडर निकाले जा चुके हैं। पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए भी एक हजार सोलर सोडियम लाइट लगाई जाएंगी। ....रूखसाना परवीन, चेयरपर्सन नगर पालिका बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed