फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Constable strangles wife on suspicion of love affair

Bijnor News: प्रेम संबंधों के शक में सिपाही ने पत्नी का गला घोंटा

Mon, 15 May 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 15 May 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Constable strangles wife on suspicion of love affair
--------- बुलंदशहर के लिए खास -----------
विज्ञापन

- गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती
- यातायात पुलिस में तैनात है आरोपी सिपाही
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। किसी और से प्रेम संबंधों के शक में सिपाही ने पत्नी का गला घोंट कर मारने का प्रयास किया। गला घुट जाने की वजह से अचेत हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
बिजनौर यातायात पुलिस में तैनात सिपाही पत्नी और बच्चों के साथ शहर की शांतिनगर कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर रहता है। बताया गया कि शनिवार की देर शाम उसका पत्नी से विवाद हुआ। सिपाही को अपनी पत्नी के किसी और से प्रेम संबंध होने का शक है। विवाद इतना बढ़ा कि सिपाही ने पत्नी का गला घोंट दिया। यह वाकया देख उसके बच्चों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर उनके कमरे में पहुंचे मकान मालिक ने किसी तरह से सिपाही से उसकी पत्नी को छुड़ाया। साथ ही पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ सिटी अनिल कुमार और शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने तुरंत ही महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया है। जहां उसे जीवन रक्षक प्रणाली पर रखा गया है। रविवार को सिविल लाइन चौकी इंचार्ज ललित कुमार ने मेरठ पहुंचकर महिला के परिजनों से बातचीत की। आरोपी सिपाही बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद के एक गांव का रहने वाला है। सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि महिला का मेरठ में इलाज चल रहा है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। चौकी इंचार्ज को महिला की हालत की स्थिति और परिजनों से बात करने के लिए मेरठ भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed