फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Constable recruitment exam: Two students in Bijnor said - there was no seal on our paper

सिपाही भर्ती परीक्षा: बिजनाैर में दो छात्रों ने लगाया पेपर पर सील न होने का आरोप, SP बोले-कोई गड़बड़ी नहीं हुई

Sat, 24 Aug 2024 04:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 Aug 2024 04:15 PM IST
सार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आज दूसरा दिन था। पहले पाली की परीक्षा हालांकि सभी जगह शुचिता पूर्ण संपन्न हुई लेकिन बिजनाैर में एक परीक्षा केंद्र पर कुछ अभ्यर्थियों ने पेपर पर सील न लगी होने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं अधिकारियों का कहना है प्रत्येक सेंटर पर वीडियोग्राफी की गई है, कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

विज्ञापन
Constable recruitment exam: Two students in Bijnor said - there was no seal on our paper
बिजनाैर में परीक्षा देने आए अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का आज दूसरा दिन था। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों को केंद्रों पर सघन चेकिंग के बाद प्रवेश मिलना शुरू हो गया। पहली पाली की परीक्षा 10 बजे से12 बजे तक संपन्न हुई। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा शाम तीन बजे शुरू हुई जो पांच बजे संपन्न हुई।

विज्ञापन


बिजनाैर में कुछ अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र की सील खुले होने का आरोप लगाया
बिजनौर जिले में 12 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है। इनमें से शहर में स्थित केपीएस इंटर कॉलेज को भी परीक्षा केंद्र बनाया है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा देकर निकल कर अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र की सील खुले होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


अभ्यर्थी तुषार कुमार, सोनू कुमार के मुताबिक उनके प्रश्न पत्रों पर सील लगी हुई नहीं थी। उन्होंने यह बात कक्षा में तैनात स्टाफ और अन्य को बताई। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर ने उन्हें धमकाया।परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों ने प्रश्न पत्र की सील खुली होने को लेकर हंगामा भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी अभिषक झा के अनुसार आज परीक्षा के दूसरे दिन पहली पाली की परीक्षा के दाैरान केपीएस कन्या इंटर कॉलेज, थाना कोतवाली में दो छात्रों द्वारा आपत्ति की गई कि उनका प्रश्नपत्र खुला हुआ था। सीसीटीवी फ़ुटेज से स्पष्ट है कि प्रश्न-पत्र डबल लेयर में सील्ड थे, जिसे कक्ष-निरीक्षक द्वारा परीक्षा केंद्र के अंदर ही खोला गया है। परीक्षा पूर्ण शुचिता के साथ संपन्न की गई है।



उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड अध्यक्ष राजीव कृष्णा का कहना है कि बिजनौर के परीक्षा केंद्र केपीएस कन्या इंटर कालेज में दो छात्रों ने आरोप लगाया है कि उनको प्रश्नपत्र खुले हुए मिले। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड ने इसे गंभीरता से लेकर पूरी छानबीन की है। सीसीटीवी फुटेज में प्रश्नपत्रों के बक्सों, कार्टन की सील सही स्थिति में मिली है। दो प्रश्नपत्रों के दो पैकेट पर केवल स्टिकर नहीं चिपका था। यह कोई पेपर लीक का मामला नहीं है। बोर्ड द्वारा प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम से निकाल कर उसे वितरित करने तक की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाती है। सोशल मीडिया पर इस प्रकरण को लेकर कुछ भ्रामक खबरें चल रही हैं। बोर्ड ऐसी भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। 

Constable recruitment exam: Two students in Bijnor said - there was no seal on our paper
अभिषेक झा, एसपी बिजनाैर - फोटो : अमर उजाला

दूसरे दिन प्रथम पाली में 1427 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित 
कड़ी निगरानी के बीच पहली पाली की परीक्षा 12 बजे खत्म हुई। सभी केंद्रों पर पहली पाली में 1427 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 3973 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि कुल 5400 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने थे। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाने लगा था। 9:30 के बाद अभ्यर्थियों की एंट्री बंद कर दी गई।

परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थियों के चेहरे खिल गए। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा में ज्यादातर प्रश्न आसान थे। रीजनिंग करंट अफेयर्स के प्रश्नों को अभ्यर्थियों ने कठिन बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed