{"_id":"5884fd204f1c1b1a6eefef48","slug":"constable-lay-unconscious-for-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्टेबल घंटों पड़ा रहा बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांस्टेबल घंटों पड़ा रहा बेसुध
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 23 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने बेसुध पड़ा आबकारी विभाग का कांस्टेबल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में आदर्शनगर पुलिस चौकी के सामने आबकारी विभाग का कांस्टेबल घंटों बेसुध पड़ा रहा, मगर किसी ने सुध नहीं ली।
रविवार अपराह्न एक व्यक्ति सीकेआई चौराहा क्षेत्र में आदर्शनगर पुलिस चौकी के सामने बेसुध होकर गिर गया। मगर पुलिस एवं किसी राहगीर ने बेसुध व्यक्ति को उठाकर उसकी मदद करना गंवारा नहीं किया। धीरे-धीरे दिन ढलने लगा। व्यक्ति अभी भी बेसुध ही पड़ा था। सीकेआई चौराहे से बुंदकी रोड पर जाने के लिए एल टाइप मोड़ होने, पथप्रकाश की कोई व्यवस्था न होने और वाहनों का आवागमन काफी अधिक होने पर क्षेत्र के लोगों को बेसुध पड़े व्यक्ति के किसी वाहन की चपेट में आ जाने को लेकर चिंता हुई। आखिरकार लोगों को ही पुलिस चौकी पर पहुंचकर व्यक्ति के बेसुध पड़े होने के संबंध में कहना पड़ा। चौकी से आए पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली, तो उसकी जेब से मिले कार्ड से पता चला कि वह आबकारी विभाग में कांस्टेबिल है। मूलरूप से उत्तराखंड निवासी कांस्टेबिल की जानकारी आबकारी अधिकारी शकील अहमद को दी गई। उन्होंने तुरंत अन्य कर्मचारियों को भेजकर बेसुध पड़े कांस्टेबिल को उपचार दिलाने की बात कही।