{"_id":"63e6627a6bd41bb50a079ec9","slug":"constable-dies-after-bike-collides-with-forest-in-kiratpur-bijnor-news-c-14-1-112854-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: किरतपुर- वनरोज से बाइक टकराने पर सिपाही की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: किरतपुर- वनरोज से बाइक टकराने पर सिपाही की मौत
Fri, 10 Feb 2023 08:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Fri, 10 Feb 2023 08:57 PM IST
विज्ञापन
किरतपुर में सड़क दुर्घटना में मरने वाले सिपाही सचिन कुमार का फाइल फोटो।
किरतपुर (बिजनौर)। किरतपुर थाने में तैनात सिपाही सचिन कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना पर किरतपुर पुलिस में शोक छा गया। मृतक सहारनपुर के थाना नांगल निवासी 2016 बेच का सिपाही था। सचिन किरतपुर थाने के हलका नंबर एक में तैनात था।
बृहस्पतिवार की रात्रि करीब आठ बजे सचिन बाइक द्वारा किरतपुर से बिजनौर जा रहा था, जब वह कोतवाली शहर के क्षेत्र पेदा के पास पहुंचा वनरोज से, टक्कर लगते ही सचिन घायल अवस्था में सड़क पर गिर गया। राहगीरों की मदद से घायल सचिन को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना की सूचना पर पत्नी सहित पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घायल सिपाही की गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने मेरठ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार की सुबह चार बजे सचिन की मौत हो गई।
सचिन कुमार पुत्र महेंद्र कुमार जिला सहारनपुर के थाना नांगल के सोन चिवड़ा निवासी था। वह किरतपुर के थाना क्षेत्र के हलका नंबर एक में तैनात था। एक वर्ष पूर्व उसका विवाह हुआ था। संवाद