{"_id":"62717c582fba2256b711ae72","slug":"constable-bike-collided-with-girl-scooty-people-thrashed-assuming-molesting-stir-in-police-department","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: युवती की स्कूटी से टकराई सिपाही की बाइक, लोगों ने छेड़खानी मान कर दी पिटाई, पुलिस महकमे में हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: युवती की स्कूटी से टकराई सिपाही की बाइक, लोगों ने छेड़खानी मान कर दी पिटाई, पुलिस महकमे में हड़कंप
Wed, 04 May 2022 12:32 AM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: सुशील कुमार
Updated Wed, 04 May 2022 12:32 AM IST
सार
थाने में तैनात सिपाही सतेंद्र बाइक से बुढ़नपुर से स्योहारा आ रहा था। नूरपुर मार्ग पर स्योहारा से दो किलोमीटर दूर इकड़े के पुल के पास उसकी बाइक स्योहारा की ओर से जा रही एक युवती की स्कूटी से टकरा गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
स्योहारा थाने में तैनात एक सिपाही की बाइक किसी युवती की स्कूटी से टकरा गई। युवती और सिपाही में कहासुनी हुई। इसके बाद लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी पूर्वी ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। इस मामले में दो वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन
थाने में तैनात सिपाही सतेंद्र बाइक से बुढ़नपुर से स्योहारा आ रहा था। नूरपुर मार्ग पर स्योहारा से दो किलोमीटर दूर इकड़े के पुल के पास उसकी बाइक स्योहारा की ओर से जा रही एक युवती की स्कूटी से टकरा गई। जिस पर युवती व सिपाही में कहा सुनी होने लगी। लोगों ने यह समझते हुए कि सिपाही शराब के नशे में युवती को छेड़ रहा है। युवती विरोध कर रही है। घटना का वीडियो बनाया और वायरल कर दिया।
विज्ञापन
घटना देख कर तीन युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की। युवती को चिकित्सा के लिए निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया। लोगों के कहना है कि इस प्रकरण में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष आशीष कुमार तोमर का कहना है कि सिपाही से एक्सीडेंट के बाद कहासुनी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। एसपी पूर्वी थाने में कैम्प किये हुए हैं।
विज्ञापन