{"_id":"6640f8d825e6f8cbe30d45df","slug":"constable-arrested-along-with-three-associates-for-implicating-girlfriends-family-in-a-false-case-bijnor-news-c-32-1-smrt1025-111466-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: प्रेमिका के परिजनों को झूठे केस में फंसाने के मामले में सिपाही तीन साथियों के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: प्रेमिका के परिजनों को झूठे केस में फंसाने के मामले में सिपाही तीन साथियों के साथ गिरफ्तार
विज्ञापन
धामपुर पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
सिपाही ने फर्जी केस बनाने के लिए अपने पैर पर खुद तमंचे से चलवाई थी गोली
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो अवैध तमंचे 315 बोर और दो बाइकों को किया बरामद
बुलंदशहर का रहने वाला आरोपी सिपाही मुरादाबाद के थाना कटघर में है तैनात
संवाद न्यूज एजेंसी
धामपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद के कठघर थाने में तैनात सिपाही ने धामपुर निवासी प्रेमिका के परिजनों को झूठे केस में फंसाने के लिए खुद ही तीन साथियों से अपने पैर में गोली लगवाई थी। पुलिस ने इस मामले में गहन तहकीकात करने के बाद आरोपी सिपाही और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि सात मई 2024 को जिला मुरादाबाद के कटघर पुलिस थाने में तैनात सिपाही अजीत सिंह ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया है। गोली उसकी बाई जांघ में लगी थी। उपचार के बाद सिपाही को छुट्टी दे दी गई थी। मामला सिपाही से जुड़ा होने के कारण धामपुर पुलिस के दरोगा श्याम पाल सिंह की ओर से तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
जांच में पता चला कि सिपाही जिला बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाने के गांव बिल्सारी का मूल रूप से निवासी है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिपाही सिपाही साल 2018-2020 में धामपुर पुलिस कोतवाली में तैनात रहा था। इसी दौरान उसके धामपुर की एक युवती से संबंध हो गए थे। वह युवती से शादी करना चाहता था। मगर, परिवार के लोग संतुष्ट नहीं थे। परिजनों पर दबाव बनाने के लिए ही सिपाही ने यह साजिश रची।
विज्ञापन
कोतवाल किशन अवतार ने बताया कि सिपाही अजीत ने मुरादाबाद के ही अपने तीन साथियों के साथ खुद संदिग्ध घटना को अंजाम दिलवाया। पुलिस ने रविवार को आरोपी सिपाही अजीत सहित उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
सिपाही अजीत के साथी
आरोपी सिपाही अजीत के साथियों में जिला मुरादाबाद के थाना कटघर थाने के करुला गली नंबर-1 निवासी जुनेद पुत्र मकूल हसन, जुबेर पुत्र सरताज खान और कासिम पुत्र मनुद्दीन निवासी जाहिद नगर गली नंबर-9 शामिल हैं । पुलिस ने आरोपियों से 315 बोर के दो तमंचे, कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की है।