फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congressmen taking out candle march stopped

Bijnor News: कैंडल मार्च निकाल रहे कांग्रेसियों को रोका

Fri, 06 Dec 2024 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Congressmen taking out candle march stopped
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। संभल में हुई हिंसा के बाद संभल जाते समय कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी को पुलिस ने गाजीपुर बॉर्डर पर रोक दिया। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर कें कैंडल मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें दफ्तर से निकलते ही रोक लिया। इसके बाद उन्होंने दफ्तर के बाहर महात्मा गांधी के चित्र पर मोमबत्ती जलाकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए प्रार्थना की।
उत्तर प्रदेश सरकार ने चार दिसंबर को कांग्रेस नेताओं को संभल जाने की अनुमति नहीं दी थी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कैंडल मार्च निकालने के लिए कहा था। शहर में पार्टी कार्यालय से बाहर निकलते ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोक दिया। काफी नोकझोंक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के बाहर महात्मा गांधी का चित्र रखकर मोमबत्तियां जलाई। कार्यकर्ताओं ने सरकार को सद्बुद्धि देने के साथ संभल हिंसा के पीड़ितों को न्याय देने, देश में सामाजिक सौहार्द बनाकर रहने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

इस मौके पर शहर अध्यक्ष मीनू गोयल, जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी, जिला उपाध्यक्ष नजाकत अल्वी, वरिष्ट नेता अकबर अहमद, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, जिला सचिव चितवन शर्मा, वरिष्ठ नेता इंतेखाब जैदी, सुधीर कुमार रवि, दलीप, हीरा देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed