{"_id":"5e331eae8ebc3e4ad74f83d4","slug":"congressmen-remember-mahatma-gandhi-bijnor-news-mrt4664308184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को याद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी को याद किया
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें बापू के बताए आदर्शों पर चलने की अपील की गई।
बृहस्पतिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर गांधी की पुण्य तिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पूर्व एमएलसी नसीब पठान ने गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वक्ताओं ने कहा कि गांधी ने सदैव सत्य और अहिंसा पर चलने की सीख दी है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में सत्य और अहिंसा का मार्ग नहीं छोड़ा।
जिला महासचिव मुनीष त्यागी की अध्यक्षता एवं नजाकत अल्वी के संचालन में आयोजित गोष्ठी में मीनू गोयल, विनोद तोमर एडवोकेट, विक्रम सिंह एडवोकेट, इकबाल अहमद, देवेंद्र शर्मा, राजवीर सिंह सैनी, ब्रह्मपाल सिंह, नवीन त्रिपाठी, शमीम कुरैशी आदि शामिल रहे।