{"_id":"5efa2b8c8ebc3ea116794969","slug":"congressmen-protest-demonstration-over-oil-price-hike-bijnor-news-mrt4888138114","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेल मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेल मूल्य वृद्धि पर कांग्रेसियों का धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला, शहर कांग्रेस कमेटी ने पेट्रोल, डीजल के मूल्यों में की जा रही बेहताशा वृद्धि पर कड़ा रोष प्रकट किया और शीघ्र बढ़े मूल्यों को वापस लेने की मांग की। इस दौरान कांग्रेसियों ने धरना-प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्रित हुए और धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने पार्टी कार्यालय पर बुलाकर एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन देकर बताया कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। केंद्र सरकार को तत्काल ही बढ़े मूल्यों को वापस लेकर देश की जनता के साथ न्याय करना चाहिए। ऐसा नहीं किया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। ज्ञापन देने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर, बाबू डूंगर सिंह एडवोकेट, नीरज चौधरी, पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम, पूर्व मंत्री ओमवती, चितवन शर्मा, हुसैन अहमद अंसारी, मुब्बशिर जमां खां आदि मौजूद रहे।