फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress went to Chandpur seat

कांग्रेस के खाते में गई चांदपुर सीट

Mon, 23 Jan 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में सपा-कांग्रेस गठबंधन के बाद चुनावी समीकरण पर रणनीति बनाना सभी दलों ने शुरू कर दिया है।  गठबंधन में कांग्रेस के खाते में बढ़ापुर, नहटौर के साथ चांदपुर सीट भी आ गई। चांदपुर सीट पर कांग्रेस ने शेरबाज पठान पर दांव खेला है। चांदपुर सीट पर सपा व कांग्रेस में शह मात का खेल चलता रहा है।
विज्ञापन

रालोद के गठबंधन में बाहर होने पर चांदपुर सीट पर कांग्रेस का दावा मजबूत हो गया। यह देख सपा के प्रत्याशी शेरबाज पठान पाला बदलकर कांग्रेस में चले गए।  कांग्रेस के खाते में शुरू की सूची में नहटौर व बढ़ापुर सीट दी गई। कांग्रेस ने बढ़ापुर से हाजी अहसान अली अंसारी व नहटौर सुरक्षित सीट से विक्रम सिंह एडवोकेट को प्रत्याशी बनाया। सोमवार को कांग्रेस ने चांदपुर सीट भी अपने खाते में लाने में कामयाब हो गई। 
विज्ञापन

कांग्रेस को आठ में से तीन सीट गठबंधन के तहत मिल गई। पांच सीटें सपा के खाते में गई। कांग्रेस के पाले में चांदपुर सीट जाने से सपा प्रत्याशी अरशद अंसारी व उनके समर्थकों को बड़ा झटका लगा है। अरशद अंसारी व शेरबाज पठान में 36 का आंकड़ा है। चुनाव सरगर्मियां बढ़ने के साथ ही अब प्रत्याशी प्रचार में जुटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed