फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress protest against hike in gas cylinder by Rs 50

Bijnor News: 50 रुपये गैस सिलिंडर पर बढ़ने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Sun, 05 Mar 2023 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Sun, 05 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Congress protest against hike in gas cylinder by Rs 50
बिजनौर। एलपीजी घरेलू गैस सिलिंडर पर 50 रुपये की बढ़ोत्तरी किए जाने के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। आंदोलित कांग्रेसी सिर पर छोटे गैस सिलिंडर लिए हुए थे। कांग्रेसी पदाधिकारियों ने महंगाई के विरोध में नारेबाजी की। बाद में पार्टी की ओर से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर जिला, शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शनिवार को पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए, यहां से जुलूस की शक्ल में महंगाई के विरोध में प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर में पहुंचे। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मुनीश त्यागी एवं जिला महासचिव नजाकत अल्वी ने कहा कि त्योहारों से ठीक पहले केंद्र सरकार का यह कदम अत्यंत निंदनीय है। कहा कि एलपीजी गैस सिलिंडर पर निरंतर बढ़ोत्तरी के चलते आम आदमी का रसोई खर्च चलना मुश्किल हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओमवती देवी, हाजी नसीम अंसारी, जफर मलिक, पूर्व कमिश्नर आरके सिंह, जसराम सिंह, हुकम सिंह, सुरेश सैनी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed