फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress leaders prevented from Pedda

पेद्दा जाने से कांग्रेस नेताओं को रोका

Mon, 19 Sep 2016 11:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में गांव पेद्दा में हुई घटना के बाद ग्रामीणों से मिलने जा रहे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी और अन्य नेताओं को प्रशासन ने सेंटमेरी चौराहे पर रोक लिया। 
विज्ञापन

राशिद अल्वी ने गांव पेद्दा में हुई घटना के लिए प्रदेश व केंद्र सरकार को दोषी ठहराया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों को दादरी कांड के बराबर मुआवजा दिलाने की मांग    की है। उन्होंने जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। सोमवार को राशिद अल्वी, पूर्व मंत्री सोमांश प्रकाश, पूर्व एमएलसी नसीब  पठान, जिला प्रभारी फूल कुमार, जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर सिंह के साथ गांव पेद्दा जा रहे थे। उनको प्रशासन ने सेंटमेरी चौक पर ही  रोक लिया और आगे नहीं  जाने दिया। 
विज्ञापन

बाद में उन्होंने जिला अस्पताल में घायलों से मुलाकात की। पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता में राशिद अल्वी ने कहा कि पेद्दा की घटना के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दोनों पार्टियां ही  ऐसे तत्वों को संरक्षण देती हैं।  चुनाव पास आने के कारण यह घटना हुई है। कहा कि चुनाव में सीटों की जीत-हार के लिए इंसानों की बलि दी जा रही है। कहा कि बहकावे में आने वालों को समझाना चाहिए। मामले में दोषियों को कड़ी कार्रवाई हो, लेकिन किसी बेगुनाह का उत्पीड़न भी नहीं होना चाहिए। उन्होंने पीड़ितों को दादरी कांड के बराबर मुआवजा व सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। इस दौरान अनूप वाल्मीकि, हाजी अहसान, नीरज चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुधीर पाराशर, फैसल लाला खां, मीनू गोयल, मुनीश त्यागी आदि मौजूद रहे। वहीं रालोद जिलाध्यक्ष हरपाल सिंह ने पेद्दा की घटना की निंदा करते हुए सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने मामले में निर्दोषों का उत्पीड़न न करने की मांग की है। वहीं बिजनौर में पेद्दा गांव जा रहे बसपा नेताओं को पुलिस ने सेंट मेरी चौराहे पर रोक लिया। बसपाइयों ने पीड़ितों को न्याय दिलाने, दोषियों को कड़ी सजा  देने व अमन-चैन कायम करने की मांग की है। 

बसपा के जोनल कोआर्डिनेटर गिरीशचंद्र, बिजनौर से प्रत्याशी रशीद अहमद छिद्दू, नूरपुर के गौहर इकबाल, मंडल कोआर्डिनेटर धनीराम सैनी, जिलाध्यक्ष राजेंद्र सैनी, जीत सिंह कश्यप, इसरार नबी, मौलाना  अनीस समेत तमाम बसपा नेता सोमवार शाम  पेद्दा जा  रहे थे। पुलिस ने इन नेताओं को सेंट मेरी चौराहे पर ही रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया। बसपा नेताओं ने एसपी व एसपी सिटी से पीड़ितों  को न्याय दिलाने की मांग की। जिले में अमन चैन कायम रखने को भी कहा। उन्होंने कहा कि घायलों का उचित उपचार मिले आैर उन्हें सही इलाज दिया जाए। बसपा नेताओं ने कहा कि आए दिन हो रही छेड़खानी काे पुलिस और प्रशासन मिलकर रोकने के लिए ठोस रणनीति बनानेे की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed