फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress changed Bdhapur seat candidate

कांग्रेस ने बढ़ापुर सीट पर बदला प्रत्याशी

Sat, 28 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 28 Jan 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर  में कांग्रेस ने बढ़ापुर सीट पर प्रत्याशी बदल दिया है। हाजी अहसान अली अंसारी की जगह कांग्रेस ने पुराने महारथी हुसैन अहमद अंसारी पर दांव लगाया है। हुसैन अहमद अंसारी ने पर्चा भी दाखिल कर दिया है। बढ़ापुर की सीट कांग्रेस के कोटे में जाने पर हाजी अहसान अली अंसारी को प्रत्याशी बनाया गया था। अहसान ने पर्चा भी दाखिल कर दिया था। उन्हें कमजोर प्रत्याशी बताया जा रहा था। इस पर कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर हुसैन अहमद अंसारी को दे दिया। हुसैन अहमद अंसारी ने शुक्रवार को पर्चा दाखिल किया। उधर, भाजपा के बागी प्रत्याशी पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह भी चुनाव मैदान में कूद गए हैं। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में शुक्रवार को पर्चा दाखिल कर दिया। डॉ. इंद्रदेव सिंह ने कहा कि भाजपा ने पार्टी के लिए काम करने वालों का टिकट काटकर ऐसे प्रत्याशी को थमा दिया, जो चुनाव जीतने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed