फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Congress activists take out sankalp yatra

कांग्रस कार्यकर्ताओं ने संकल्प यात्रा निकाली

Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
Congress activists take out sankalp yatra
नगीना के ग्राम करौंदा में पद यात्रा निकालते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
नगीना। कांग्रेस की किसान संकल्प यात्रा के लगातार तीसरे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र के ग्राम करोंदा पचदू में सभा का आयोजन कर गांव में पदयात्रा निकाली। बुधवार दोपहर कांग्रेस के जिला सचिव व कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष रोहित कुमार रवि के नेतृत्व में निकाली गई पदयात्रा के दौरान किसानों के समर्थन का ऐलान किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक सतीश कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं से कहा कि यह समय एकजुट होकर कार्य करने का है। देश की सरकार सत्ता के घमंड में चूर है तथा उसे किसानों की समस्या नजर नहीं आ रही है। सभा में पूर्व विधायक सतीश गौतम, रोहित कुमार रवि, हाजी एहसान अंसारी, ठाकुर प्रदीप सिंह, मोहिऊद्दीन अंसारी, डॉ. शहाबुद्दीन, जावेद अंसारी, अब्दुल वाहिद अंसारी, मिस्बा उल हसन, शीशराम, नईम अहमद, शकील अहमद, मो. शाद, मो. अफजाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed