फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Confusion can increase trouble in many seats

प्रत्याशियों को सता रहा विभीषणों का डर

Sun, 23 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Confusion can increase trouble in many seats
कई सीटों पर मुसीबत बढ़ा सकता है भितरघात
विज्ञापन

बिजनौर। भाजपा और गठबंधन में टिकट को लेकर तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। जिन्हें टिकट मिला, वो खुश तो हैं, लेकिन टिकट नहीं मिलने पर नाराज हुए दावेदारों से भितरघात का डर भी सता रहा है। भाजपा और सपा, रालोद की बात करें तो इनमें कई ने खुलकर विरोध जताया है तो कुछ अपने विरोध को जाहिर नहीं कर रहे हैं। इन दलों में अब जिला स्तर के पदाधिकारी ऐसे नाराज नेताओं को मनाने का प्रयास कर रहे हैं।
जिले में टिकट बंटवारे से पहले सभी दलों में दावेदारों की लिस्ट बहुत लंबी थी। इनमें कई पुराने पदाधिकारी थे तो कई नए चेहरे भी शामिल थे। ऐसे में टिकट बंटवारे के बाद कई की नाराजगी लगभग तय मानी जा रही थी। भाजपा ने जब टिकट की घोषणा की तो कुछ सीटों पर विरोध का असर आने की संभावना थी, लेकिन एक या दो सीट पर ही टिकट नहीं मिलने से कुछ पदाधिकारी नाराज नजर आए। इससे पहले विरोध बढ़ता, नाराज नेताओं को मनाने का काम शुरू हो गया। इसके बाद मामला शांत हो गया। हालांकि अभी भी यह बताना मुश्किल है कि सभी की नाराजगी पूरी तरह दूर हो गई।
विज्ञापन

अब हाल ही में सपा ने भी सात सीटों पर टिकट बांट दिए। टिकट का बंटवारा होते ही कई सीटों पर पुतले फूंकने और विरोध की फोटो, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। चांदपुर पर 24 घंटे में ही टिकट बदल दिया गया। अब लखनऊ में नाराज नेताओं को मनाने पर मंथन चल रहा है। ऐसे में इस बात की आशंका का डर भी बढ़ रहा है कि टिकट न मिलने वाले कुछ नेता भितरघात भी कर सकते हैं। इस डर को देखते हुए पार्टी के जिला स्तर के नेताओं ने ऐसे नाराज नेताओं को चिह्नित करना शुरू भी कर दिया है, ताकि समय रहते उन्हें मनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed