फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Conflict between two sides in village HasanAlipur Bhogan, one woman died

गांव हसनअलीपुर भोगन में दो पक्षों में संघर्ष, एक महिला की मौत

Fri, 05 Nov 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Nov 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Conflict between two sides in village HasanAlipur Bhogan, one woman died
गांव हसनअलीपुर भोगन में दो पक्षों में संघर्ष, एक महिला की मौत
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। दीपावली के मौके पर आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर बच्चों के बीच शुरू हुई मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में लोग आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें करीब आठ लोग घायल हो गए। घायलों का पहले नगीना सीएचसी पर उपचार कराया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में एक महिला सहित तीन लोगों को बिजनौर रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।

बृहस्पतिवार रात थाना क्षेत्र के गांव हसनअलीपुर भोगन में दीपावली के मौके पर बच्चों में आतिशबाजी छुड़ाने को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। जिसके बाद एक पक्ष के चंद्रपाल, बहादुर, कुंवरपाल, ओमवीर और दूूसरे पक्ष के चेतराम, गौरव, अजवीर, दिलीप के बीच काफी देर तक लाठी डंडेे चले। जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दयावती (45) पत्नी चंद्रपाल, चंद्रपाल व गौरव को बिजनौर रेफर कर दिया गया। बिजनौर से दयावती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान दयावती की मौत हो गई। थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एनसीआर पंजीकृत की गई है। दयावती की मेरठ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed