Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Conducted a blackout mock drill

Bijnor News: ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का कराया अभ्यास

Sun, 22 Nov 2026 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Conducted a blackout mock drill
बिजनौर के विवेक अस्पताल में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल में भाग लेते कर्मचारी। स्रोत सूचना विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। विवेक अस्पताल में रविवार को ब्लैकआउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। यह ड्रिल आपातकालीन परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने और संबंधित विभागों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से की गई।
मॉक ड्रिल विवेक अस्पताल में शाम ठीक 6 बजे सायरन बजने के साथ शुरू हुई। सायरन की आवाज सुनते ही मौके पर मौजूद सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य लोग अलर्ट हो गए। आपातकालीन स्थिति में आग लगने की घटना का प्रदर्शन किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और अग्निशमन कर्मियों ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों एवं एनसीसी कैडेट्स द्वारा घायल व्यक्तियों को स्ट्रेचर की सहायता से सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से निकटवर्ती अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया गया। इस अभ्यास से भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयारियों का आकलन किया गया। नागरिक सुरक्षा विभाग, जिला प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों ने मिलकर इसका आयोजन किया। जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौतम राय इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed