फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Condolences on the demise of teacher leader OP Sharma

शिक्षक नेता ओपी शर्मा के निधन पर शोक जताया

Sun, 17 Jan 2021 10:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Condolences on the demise of teacher leader OP Sharma
शिक्षक नेता ओपी शर्मा के निधन पर शोक जताया
विज्ञापन

बिजनौर/अफजलगढ़/चांदपुर। बिजनौर की अंबे विहार कॉलोनी में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक में पूर्व एमएलसी व शिक्षक नेता ओपी शर्मा के निधन पर शोक जताया गया। इसमें सुनील कुमार, भूपेंद्र चौधरी, कुलवीर चौधरी, ज्ञानेंद्र चौधरी, बालकुमुंद, मनोज यादव, विनोद यादव, गौरव गौड़, पुनीत कुमार आदि मौजूद रहे।

नगर स्थित जैन कुटीर पर एक शोकसभा हुई। शोकसभा में 48 वर्षों से एमएलसी व शिक्षक नेता, माध्यमिक शिक्षा की राजनीति के पुरोधा दिवंगत ओपी शर्मा के निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी शोक संवेदना व्यक्त की श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा ने वक्ताओं ने कहा कि अध्यापकों की प्रतिष्ठा, सम्मान जनक वेतन सहित अन्य सुविधाएं दिलाकर उन्हें फर्श से अर्श तक पहुंचाने का एकमात्र श्रेय ओपी शर्मा को जाता है। लोगों ने कहा कि वे छह दशकों तक शिक्षकाें और छात्रों के उन्नयन के लिए संघर्षरत रहे। शिक्षक और भावी पीढ़ी सदैव उनकी ऋणी रहेगी। इस अवसर पर अशोक कुमार शर्मा, जेके जैन, विजयपाल सिंह, राजवीर सिंह, युद्धविर सिंह, बलराम सिंह, एसपी सिंह व सुभाष गुप्ता आदि रहे। वहीं, चांदपुर में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ मुरादाबाद मंडल के मंडलीय मंत्री सुधीर कुमार , संघ के जिला संरक्षक ओपी वर्मा, जिला अध्यक्ष सोमदेव सिंह व जिला मंत्री पंकज कुमार अग्रवाल ने शिक्षक नेता ओम प्रकाश शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed