फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Condition of Bijnor youth Shubham injured in terrorist attack is stable.

Bijnor News: आतंकी हमले में घायल बिजनौर के युवक शुभम की हालत स्थिर

Sun, 03 Nov 2024 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Condition of Bijnor youth Shubham injured in terrorist attack is stable.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किरतपुर (बिजनौर)। जम्मू कश्मीर के पुलवामा के गांव बटागुंड में 24 अक्तूबर को हुए आतंकी हमले में किरतपुर के गांव मसनपुर बसेड़ा निवासी शुभम घायल हो गया था। उसके हाथ में गोली लगी थी। 12 दिन बीतने के बाद भी वह अस्पताल में भर्ती है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। शुभम के पिता पीतांबर सिंह उसके पास गए हुए हैं।
थाना क्षेत्र किरतपुर के गांव मसनपुर बसेड़ा निवासी शुभम (23) पुत्र पीतांबर पुलवामा के गांव बटागुंड में सद्दाम की दुकान पर सैलून का काम करता है। करीब डेढ़ साल से वह वहां पर रह रहा है। मार्च में 15 दिन के लिए घर आया था। इसके बाद अप्रैल के शुरू में चला गया था।
विज्ञापन

24 अक्टूबर 2024 की सुबह जैसे ही वह अपने कमरे से बाहर निकला तो आतंकियों ने फायरिंग कर दी। एक गोली शुभम के हाथ में लगी। वह घायल हो गया। रूम पार्टनर ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन देविका का कहना है कि पिता उसके पास गए हुए है। उन्हें गए 10 दिन बीत गए हैं। पिता का मोबाइल बंद है। फिलहाल, इतनी जानकारी जरूरी है कि शुभम की हालत स्थिर बनी हुई है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed